{"_id":"802180b24a27b61f3e3b4764b7d25493","slug":"railway-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद फिर अंबाला-दिल्ली ट्रैक पर दौड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद फिर अंबाला-दिल्ली ट्रैक पर दौड़ी ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन से बाधित हुई दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर बुधवार शाम से सवारी गाड़ियों ने रफ्तार भरी। इसी लाइन पर दिन भर मालगाड़ियां दौड़ाई गई। देर शाम को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर शताब्दी सहित चार एक्सप्रेस गाड़ियां रुकी।
विज्ञापन
कई दिनों बाद गाड़ियों के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अप लाइन पर नई दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली 12045 शताब्दी एक्सप्रेस व 14033 जम्मू मेल सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं दूसरी ओर डाउन लाइन पर चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस व 14096 हिमालय क्वीन एक्सप्रेस सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वीरवार सुबह से पैसेंजर ट्रेनें भी सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचनी आरंभ हो जाएगी। समाचार लिखे जाने तक चार ट्रेनें सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रुकी।
विज्ञापन
19 फरवरी से जाट आरक्षण आंदोलन के चलते राजलूगढी रेलवे स्टेशन के पास रेललाइन जाट समुदाय द्वारा दिल्ली-अंबाला रेललाइन को बाधित कर दिया गया था। 23 फरवरी को जाट समुदाय द्वारा रेललाइन को मुक्त किए जाने पर रेल कर्मचारियों द्वारा रेललाइन को ठीक किया गया।