फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway block...operation of express trains will remain affected till 18 September

Sonipat News: रेलवे ब्लॉक...एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 18 सितंबर तक रहेगा प्रभावित

Tue, 12 Aug 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Railway block...operation of express trains will remain affected till 18 September
फोटो 31- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : सीतापुर में बाढ़ के पानी से गुजरते ग्रामीण।
सोनीपत। दिल्ली से अंबाला कैंट जंक्शन के बीच 4 लेन आरओबी निर्माण के चलते आज से 18 सितंबर तक विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दिल्ली रेल मंडल ने आरओबी निर्माण के लिए 18 सितंबर व जालंधर कैंट यार्ड में प्लेटफार्म सतह निर्माण के लिए 25 अगस्त तक यातायात ब्लॉक लिया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ब्लॉक के बावजूद एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा मगर अलग-अलग दिन अपने निर्धारित समय से 10 मिनट से 2 घंटे की देरी से चलेंगी।
विज्ञापन

किस दिन कौन ट्रेन प्रभावित रहेगी
दादर एक्सप्रेस का 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25 अगस्त को जालंधर कैंट से लुधियाना जंक्शन के बीच 1:30 घंटे की देरी से परिचालन किया जाएगा।
जम्मू मेल का 11, 12 अगस्त को मार्ग में 10 मिनट, 15 अगस्त को 1:10 घंटे, 23-24 अगस्त को 1:40 घंटे, 14 सितंबर को 1:10 घंटे, 16 सितंबर को 2:10 घंटे, 17-18 सितंबर को 1:10 घंटे की देरी से परिचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल एक्सप्रेस का 15 को मार्ग में 10 मिनट, 23-24 अगस्त को 40 मिनट, 14 व 17-18 सितंबर को 10 मिनट की देरी से परिचालन होगा। 16 सितंबर को दौलतपुर चौक से 1:10 घंटे की देरी से चलेगी।

पूजा एक्सप्रेस 15 अगस्त को 1 घंटे, 23 अगस्त को 1:30 घंटे, 24 अगस्त को 1:30 घंटे, 14 सितंबर को 1 घंटे, 16 सितंबर को 2 घंटे, 17-18 सितंबर को 1 घंटा की देरी से चलेगी।
-शहीद कैप्टन तुषार महाज-दिल्ली सराय रोहिल्ला 14 सितंबर को मार्ग में 10 मिनट, 18 सितंबर को 40 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
-नेताजी एक्सप्रेस का 16 सितंबर को बीच मार्ग में 20 मिनट की देरी से परिचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed