{"_id":"679bddcfcffe67ff0b088734","slug":"railway-block-passengers-are-troubled-due-to-disruption-in-train-operations-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131580-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ब्लॉक : ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ब्लॉक : ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्री रहे परेशान
Fri, 31 Jan 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर पानीपत जंक्शन व बाबरपुर स्टेशन के बीच निर्माणाधीन अंडरपास में वीरवार को आरसीसी बॉक्स पुसिंग व प्रोटेक्शन प्लेट गर्डर लॉन्च करने का काम किया गया। इसके चलते रेलवे ने तड़के रेलवे यातायात ब्लाॅक लिया था। इसके चलते पांच ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर आधे से दो घंटे तक रोककर चलाया गया। इससे अन्य ट्रेनें भी बाधित रही। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पानीपत व बाबरपुर स्टेशन के बीच अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते आरसीसी बॉक्स पुसिंग व प्रोटेक्शन प्लेट गर्डर लॉन्च करने को लेकर पहले ही अवगत करा दिया गया था। यात्रियों को इस कार्य से ज्यादा परेशानी ना हो, इसके लिए यह कार्य तड़के किया गया, जब ट्रेनों का परिचालन कम होता है। चार एक्सप्रेस ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोककर और एक ट्रेन को मार्ग में बीच के स्टेशन पर रोककर चलाने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने कहा कि कार्य के बाद यातायात सुचारू कर दिया था।
यह ट्रेनें रहीं बाधित
- जम्मू मेल को श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर दो घंटे की देरी से चलाया गया।
- पूजा एक्सप्रेस को जम्मू तवी पर 1:50 घंटे तक रोककर चलाया गया।
- जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस को जम्मूतवी से 1:40 घंटे रोककर चलाया गया।
- दौलतपुर चौक-दिल्ली जंक्शन हिमाचल एक्सप्रेस को दौलतपुर चौक से एक घंटे की देरी से चलाया गया।
- कालका-हावड़ा जंक्शन नेताजी एक्सप्रेस को दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर घरौंडा स्टेशन पर 25 मिनट रोक कर चलाया गया।
बुधवार कोहरे से प्रभावित रेल यातायात
धनबाद स्पेशल गरीब रथ, अमृतसर-इंटरसिटी एक्सप्रेस, व कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 02:00 घंटे की देरी से चलीं। ऊंचाहार एक्सप्रेस 11:56 घंटे, टाटानगर एक्सप्रेस 06:05 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 04:00 घंटे, मूरी एक्सप्रेस 01:00 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 03:00 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 03:45 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 01:00 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
-
पानीपत-बाबरपुर स्टेशन के बीच में निर्माणाधीन अंडरपास में किए जाने वाले कार्य के चलते वीरवार को रेलवे यातायात ब्लॉक लिया गया था। जिससे ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोककर चलाया गया, इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल