फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raid on shops of seed sellers, 14 samples taken

Sonipat News: बीज विक्रेताओं की दुकानों पर मारा छापा, 14 नमूने लिए गए

Fri, 27 Oct 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Raid on shops of seed sellers, 14 samples taken
सोनीपत। रबी सीजन में किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज व खाद उपलब्ध करवाने की पहल में जुटे कृषि विभाग ने बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की है। टीम ने बीज मार्केट में दुकानों से बीज के 13 व खाद का एक नमूना लिया है। नमूने को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट फेल आने पर कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को चलाए गए अभियान का नेतृत्व कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने किया।
विज्ञापन


रबी सीजन में बिजाई की शुरुआत हो चुकी है। किसान गेहूं, सरसों व अन्य फसलों की बिजाई करने में लगे है। खरीफ सीजन की फसल को बेचने के लिए मंडी में पहुंच रहे किसान लौटते समय रबी सीजन के लिए बीज व खाद खरीद कर ले जा रहे हैं। ऐसे में किसानों को बेहतर गुणवत्ता का बीज व खाद उपलब्ध हो सके, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। खाद, बीज व दवा के सैंपल लेने के लिए कृषि विभाग की तरफ से उपमंडल स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। रबी सीजन में सोनीपत जिले में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की जाती है। इसके अतिरिक्त करीब पांच हजार हैक्टेयर भूमि में सरसों व चना उगाया जाता है।
विज्ञापन


वर्जन

रबी सीजन में बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा जा रहा है। इसके तहत 14 नमूने लिए गए हैं। अब सैंपल को लैब में भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों को खाद-बीज का पक्का बिल लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed