फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raid on Paneer shops, five samples collected from three shops

Sonipat News: पनीर की दुकानों पर छापा, तीन दुकानों से पांच नमूने भरे

Fri, 29 Aug 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Raid on Paneer shops, five samples collected from three shops
फोटो 24: सोनीपत की सब्जी मंडी में एक दुकान पर पनीर के नमूने लेते खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी डॉ. बीर - फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन।
सोनीपत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में पनीर की दुकानों पर छापा डाला। इस दौरान टीम ने तीन दुकानों से पनीर के पांच नमूने भरे। साथ ही करीब छह-सात पनीर विक्रेता खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई की सूचना पाकर दुकान बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र यादव ने बताया कि दूध व दूध से बने पदार्थ में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। वीरवार को वह टीम के साथ सब्जी मंडी पहुंचे तो कई दुकानों पर बड़ी मात्रा में पनीर और दूध से बने पदार्थ बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन

टीम की ओर से जब एक के बाद एक दुकानों से पनीर के सैंपल लिए जाने लगे तो छह-सात विक्रेता दुकानों पर ताला लगाकर भाग निकले। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी में सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों से अपील की कि वह निम्न स्तर की खाद्य वस्तुएं न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग सस्ते के नाम पर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। साथ ही उन्होंने पनीर विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि वह अच्छे पनीर की बिक्री करें। इन नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed