फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rahul Gandhi kept his promise to a farmer's family, attended their wedding and blessed their daughter.

Sonipat News: राहुल गांधी ने निभाया किसान परिवार से किया वादा, शादी में आकर बेटी को दिया आशीर्वाद

Wed, 11 Mar 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi kept his promise to a farmer's family, attended their wedding and blessed their daughter.
गोहाना के गांव मदीना में किसान संजय की बेटी तनु की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे कांग्रेस सांसद
गोहाना (सोनीपत)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार मंगलवार को गांव मदीना में किसान संजय की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। वर्ष 2023 में शिमला जाते समय राहुल गांधी अचानक संजय के खेत में पहुंचकर ट्रैक्टर चलाने के साथ धान की रोपाई की थी। उसके बाद उन्होंने परिवार और करीबियों को दिल्ली बुलाया था।
विज्ञापन

उन्होंने संजय के परिवार से हर सुख-दुख में शरीक होने का वादा किया था। राहुल गांधी ने मंगलवार को उसे निभाते हुए बड़ा संदेश दिया है। सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर मदीना पहुंचे राहुल गांधी का रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने स्वागत किया। गांव वालों ने भी परंपरागत तरीके से पगड़ी पहनाकर आवभगत की।
विज्ञापन

राहुल गांधी ने परिवार से मिलकर हरियाणा की परंपरा, संस्कृति के बारे में पूछा। लोगों के सुख-दुख के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने चूरमा, दूध, लड्डू का भी स्वाद लिया। इस दौरान तनु के हाथों से मिस्सी रोटी का निवाला भी खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने अपने हाथ से दीपेंद्र हुड्डा और तनु के पिता संजय को जलेबी खिलाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया और न ही कोई राजनीतिक बात कही।

गिफ्ट में 55 इंच की एलईडी टीवी और शगुन दिया
राहुल गांधी की ओर से एक दिन पहले ही शादी के गिफ्ट के तौर पर 55 इंच की एलईडी टीवी पहुंचाया गया था। मंगलवार को उन्होंने लिफाफे में तनु को शगुन भी दिया। तनु की मां सुनीता ने कहा कि उनके लिए यही बहुत बड़ी बात है कि राहुल गांधी हमारे यहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed