फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rahgeeri srart after one year

एक साल बाद दोबारा शुरू हुई राहगीरी, डीसी ने सड़क सुरक्षा का संदेश दिया

Mon, 15 Feb 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
rahgeeri srart after one year
राहगीरी कार्यक्रम में हरियाणी लोकनृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना के चलते मार्च 2020 में स्थगित किया गया राहगीरी कार्यक्रम दोबारा शुरू कर दिया गया है। रविवार को शहर के सेक्टर-12 में गेटवे स्कूल के सामने राहगीरी शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीसी श्यामलाल पूनिया ने लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इससे पहले उन्होंने लोगों के साथ मिलकर दो साल पहले पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही डीसी ने पौधरोपण करने के साथ लोगों को पौधे वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

डीसी श्याम लाल पूनिया ने राहगीरी कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा थीम पर कहा कि सड़क सुरक्षा एक ऐसा विषय है, जिसके लिए जागरूक होना जरूरी है। इसके महत्व को देखते हुए 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों व नागरिकों को संकल्प दिलाया कि वह सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा संबंधी सभी बातों का ध्यान रखेंगे, यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा सड़क पर किसी दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए अग्रसर रहेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए
राहगीरी कार्यक्रम के दौरान बच्चों और लोगों के लिए प्रतियोगिताएं कराई गईं। साथ ही बच्चों ने हरियाणवी लोकनृत्य के अलावा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। डीसी श्यामलाल पूनिया ने आउटडोर गतिविधियों का अवलोकन कर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। राहगीरी के दौरान रस्साकशी, कबड्डी, बाक्सिंग, वॉलीबाल जैसी खेल प्रतियोगिताएं कराई र्गइं। वहीं सांस्कृतिक मंच से बच्चों ने हरियाणवीं प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। इस पर डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि दैनिक जीवन में सामान्य नीरसता के चलते सप्ताह में एक दिन मनोरंजन भी होना चाहिए। जिसमें विविधता और आनंद हो व तनाव की कोई जगह न हो। कार्यक्रम में मंच संचालन जीवीएम कन्या कालेज की असिस्टेंट प्रोफेसर भूमिका शर्मा ने किया। अंत में कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। राहगीरी कार्यक्रम में आरटीए कार्यालय से असिस्टेंट सेक्रेट्री सुभाष चंदा, ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर राजेश मलिक, शिव युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार, देवेंद्र गौतम, प्रेम गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed