फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Questions raised during press conference, allegations of collusion

बैंयापुर मतदान मामला : अदालत जाने की तैयारी में कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान

Thu, 06 Mar 2025 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Questions raised during press conference, allegations of collusion
फोटो :39: सोनीपत स्थित फार्म हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते कमल दिवान व अन्य। संवाद
सोनीपत। नगर निगम मेयर उपचुनाव में बैंयापुर गांव में मतदान को लेकर विवाद जारी है। चुनाव आयुक्त को शिकायत करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान इस मुद्दे पर अब अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर स्थित फार्म हाउस में बुधवार को पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि पंचायती राज में शामिल गांव में वोटिंग करवाई गई, जबकि वह गांव नगर निगम में शामिल ही नहीं है। उन्होंने प्रदेश चुनाव आयोग को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी है, लेकिन अब तक शिकायत का कोई जवाब उन्हें नहीं मिला है। चुनाव आयोग से जवाब आने के बाद अगर वह संतुष्ट नहीं हुए तो इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे। कमल दिवान ने कहा कि बैंयापुर गांव सोनीपत-रोहतक रोड पर स्थित है और यह नगर निगम सीमा के बाहर आता है। वर्ष 2022 में गांव में पंचायत चुनाव भी सम्पन्न हो चुका है और यहां एक निर्वाचित सरपंच कार्यरत है। वर्ष 2015 में वोटिंग नोटिफिकेशन संख्या 18/82/2015-3सी1 के तहत बैंयापुर को नगर निगम में शामिल किया गया था, लेकिन 26 जुलाई 2018 को नोटिफिकेशन संख्या 18/156/2018-3सी 1 के माध्यम से इसे नगर निगम की सीमा से हटा दिया गया था।
विज्ञापन

कमल दिवान ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले गांव को नगर निगम की सीमा में फिर से शामिल कर दिया गया और मतदान भी करवाया गया। गांव में पहले से ही एक पंचायत काम कर रही है। फिर भी यहां नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग करवाई गई जो नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed