{"_id":"610ee7c18ebc3e75912a87a5","slug":"purse-full-of-rupees-90-thousand-stolen-by-breaking-the-glass-of-the-car-sonipat-news-rtk620313976","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर 90 हजार रुपये से भरा पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़कर 90 हजार रुपये से भरा पर्स चोरी
विज्ञापन
मुरथल स्थित गुलशन ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके करनाल निवासी दंपती की कार का शीशा तोड़कर चोर 90 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर ले गए। पीड़ित को जब मामले का पता लगा तो उन्होंने ढाबे पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करनाल के सेक्टर-8 निवासी निशांत गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार शाम को वह दिल्ली से अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर करनाल लौट रहा था। जब वह मुरथल स्थित गुलशन ढाबे पर पहुंचे तो उन्होंने कार को ढाबे के बाहर रोक दिया और खाना खाने अंदर चले गए। बाद में जब वह खाना खाकर बाहर आए तो उनकी कार का आगे का शीशा टूटा हुआ था।
निशांत ने बताया कि कार के अंदर से उसकी पत्नी युक्ती गुप्ता का पर्स गायब था। पर्स के अंदर 90 हजार रुपये की नकदी थी। जिस पर उसने आसपास पता किया तो कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर युक्ती गुप्ता ने ढाबे पर हंगामा कर दिया। उन्होंने वहां सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। निशांत ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।