{"_id":"615611a88ebc3e93ff1c2022","slug":"purchase-of-pr-paddy-from-today-gate-pass-will-be-cut-at-two-places-in-grain-market-sonipat-news-rtk625648166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआर धान की सरकारी खरीद आज से, किसानों की फसलों के अनाज मंडी में दो जगह कटेंगे गेट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआर धान की सरकारी खरीद आज से, किसानों की फसलों के अनाज मंडी में दो जगह कटेंगे गेट पास
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में पहुंची धान की फसल की सफाई करते मजदूर। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीफ सीजन के तहत नई अनाज मंडी में शुक्रवार से पीआर धान की खरीद शुरू होगी। सीजन को लेकर मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने अनाज मंडी में तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीजन में यहां किसानों को फसलों के गेट पास कटवाने की दो जगह सुविधा मिलेगी। किसान अनाज मंडी के एक व तीन नंबर गेट पर पास कटवा सकेंगे और दो से उनके ट्रैक्टर-ट्रालियों की निकासी होगी। यही नहीं अगर गेट पर पास नहीं कटा तो किसान मार्केट कमेटी कार्यालय में जाकर कटवा सकेंगे। अधिकारियों का दावा है कि सीजन में किसानों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नई अनाज मंडी शहर में जींद रोड पर स्थित है। यहां किसानों को सीजन में सभी मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी मार्केट कमेटी की होती है। अब शुक्रवार से खरीफ फसलों की खरीद के लिए सीजन शुरू हो रहा है तो इसके लिए अधिकारी पहले से ही तैयारियों में जुटे थे। इसके तहत जहां अधिकारियों ने पहले सड़कों की मरम्मत कराने के साथ ही सफाई भी करा दी थी। वहीं अब फसलों के गेट पास के लिए कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी है। इसके लिए गेट 1 व 3 तीन दो-दो कंप्यूटर रख दिए हैं। यही नहीं एक कंप्यूटर कार्यालय परिसर में भी रखा है, ताकि गेट पर पास कटवाते समय दिक्कत आने पर किसानों की समस्या का कार्यालय में समाधान किया जा सके। इसके अलावा अन्य सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। अधिकारियों के अनुसार सीजन शुरू होने से पहले अनाज मंडी में 5069 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है।
वर्जन
सीजन के तहत अनाज मंडी में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसानों के गेट पास काटने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। कार्यालय में भी एक अतिरिक्त कंप्यूटर लगाया गया है, ताकि किसानों को फसलों को बेचने में इंतजार न करना पड़े। सीजन में किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
- जितेंद्र श्योराण, सचिव, मार्केट कमेटी गोहाना