फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   punjab truck driver died in road accident

सड़क हादसे में पंजाब के ट्रक चालक की गई जान

Mon, 06 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
punjab truck driver died in road accident
मुरथल। मुरथल के पास नेशनल हाईवे-44 पर एक ट्रक आगे चल रहे एक दूसरे ट्रक में टकरा गया। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वह पंजाब से कपड़ा लेकर दिल्ली आ रहा था। केबिन में फंसे चालक के शव को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब के गुरदासपुर के गांव अठावल निवासी निशान मसीह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह ट्रक चालक है। उनकी ट्रांसपोर्ट अमृतसर में मदुर हाईवे पर है। वह रात को आठ बजे पंजाब से दिल्ली के लिए चला था। उनके साथ ही पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव कुराली काली निवासी पुमन सिंह भी अपना ट्रक लेकर चले थे। उनकी गाड़ियों में कपड़ा लोड था। तड़के करीब पांच बजे वह नेशनल हाईवे पर मुरथल में थे। पुमन सिंह का ट्रक आगे चल रहा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक अपने ट्रक को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और पुमन सिंह के ट्रक के सामने आकर अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पुमन सिंह का ट्रक उसमें टकरा गया। भीषण हादसे में पुमन सिंह केबिन में फंस गए और सामने वाला चालक अपने वाहन को लेकर भाग गया। उन्होंने आसपास के वाहन चालकों की मदद से पुमन सिंह को केबिन से निकालने का प्रयास किया, लेकिन निकाल नहीं सके। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से शव को केबिन से निकाला जा सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज हादसे के बाद भागने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed