फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Punjab Chief Minister Bhagwant Mann's rally in Sonipat mann said 43 thousand jobs have been given in Punjab

सोनीपत में गरजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान: बोले- पंजाब में 43 हजार नौकरियां दी हैं, चाहे फोन कर पूछ लो

Sun, 04 Aug 2024 04:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2024 04:20 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को सोनीपत में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में किए गए अपने कार्यों को उल्लेख किया।

विज्ञापन
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann's rally in Sonipat mann said 43 thousand jobs have been given in Punjab
जनसभा को संबोधित करते पंजाब के मुख्यमंत्री मान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री व आप के वरिष्ठ नेता भगवंत मान ने रविवार को सोनीपत में रैली की। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि पंजाब की जनता ने भाजपा-अकाली गठबंधन व कांग्रेस को तीन-चार मौके दिए, लेकिन पंजाब का विकास नहीं हुआ। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पंजाब की जनता ने एक मौका दिया। इसी का परिणाम है कि पंजाब के युवाओं को 43 हजार नौकरियां दी हैं। किसी को शक हो तो फोन करके पूछ लो। नौकरी के नाम पर किसी से एक रुपया भी नहीं लिया गया। 

विज्ञापन


भगवंत मान सोनीपत में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर जमकर जुबानी हमला किया। मान ने कहा कहा कि इन पार्टियों ने देश व प्रदेश को लूटने का काम किया है। इन पार्टियों की वजह से नेताओं से लोगों का विश्वास उठ गया है। इनसे हाथ मिलाओ तो हाथों की उंगलियां गिननी पड़ती हैं, कहीं उंगली न ले गया हो। हमारी तीन-तीन पीढ़ियां इन पार्टियों ने लूटी हैं, लेकिन अब नहीं लुटना है। एक मौका आम आदमी पार्टी को देकर देखना चाहिए। 
विज्ञापन


कलम खिलने का मौका ही नहीं दिया
मान ने कहा अब चुनाव का समय आ गया है, यह लोग पैसे लेकर आएंगे, पैसे से मना मत करना लेकिन वोट झाड़ू के निशान पर देनी है। पहले कीचड़ में कमल खिल
 रहा था, लेकिन झाड़ू ने आकर दिल्ली व पंजाब में ऐसी सफाई की है कि कीचड़ होने ही नहीं दिया और कमल को खिलने का मौका ही नहीं दिया। 

अरविंद केजरीवाल देश के सिपाही
उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस व भाजपा राज करके चली जाती है, लेकिन जनता के दर्द का इलाज नहीं हो रहा, ऐसे में एक मौका आम आदमी पार्टी को देना चाहिए। अरविंद केजरीवाल देश के सिपाही हैं, वे जेल से नहीं डरता। सोना भट्टियों में से कुंदन बनकर निकलता है। सरकारी स्कूलों की हालत सुधारनी है, बिजली फ्री चाहिए तो जनता को आम आदमी पार्टी के साथ आना चाहिए। नियत अच्छी हो तो सब कुछ हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खट्टर का इंजन खटारा
मोदी व खट्टर के डबल इंजन पर उन्होंने कहा कि अब खट्टर का इंजन खटारा हो गया तो यह तीसरा इंजन ले आए। उन्होंने कहा कि यह लोग यही खेल खेलते हैं, लेकिन जनता को जागना होगा। अपने बच्चों को पढ़ाएं और उन्हें नौकरी के लायक बनाएं। आम आदमी पार्टी पंजाब व दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा का विकास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed