{"_id":"66eb9088e6cb629a9604ceb4","slug":"public-works-department-handed-over-a-notice-of-rs-15-lakh-to-the-municipal-corporation-sonipat-news-c-197-1-snp1008-124728-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम को थमाया 15 लाख का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम को थमाया 15 लाख का नोटिस
Thu, 19 Sep 2024 08:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर निगम को 15 लाख रुपये का नोटिस थमाया गया है। नोटिस देने का कारण ककरोई रोड स्थित फ्लाईओवर के साथ नगर निगम की ओर से पेयजल व सीवरेज लाइन ठीक करवाने के नाम पर उखाड़े गए सर्विस रोड को अधर में छोड़ना है। निगम की ओर से सड़क की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई है। अगर निगम की ओर से विभाग को यह राशि जमा करवा दी जाती है तो लोक निर्माण विभाग सड़क को दुरूस्त करने का जिम्मा उठाएगा।
ककरोई रोड पर फ्लाईओवर के साथ विभाग की ओर से वर्ष 2023 में सर्विस रोड को इंटरलॉकिंग टाइलों से बनवाकर लोगों को सौगात दी थी। उक्त रोड को उखाड़े जाने के बाद यहां से वाहनों चालकों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। सीवरेज व पेयजल लाइन ठीक होने के बावजूद बारिश में सड़क पर जलभराव हो रहा है। गड्ढों से गुजरते समय वाहन पलटने का भय बना रहता है। कई बार ई-रिक्शा व दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन मामला दो विभागों में फंसने का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
ककरोई रोड स्थित फ्लाईओवर के साथ बने इंटरलाॅकिंग के सर्विस रोड को नगर निगम ने सीवरेज व पेयजल लाइन ठीक करने की बात कहकर उखाड़ा है। सड़क का मरम्मत कार्य ठीक से नहीं किया गया है। अगर नगर निगम नोटिस की राशि लोक निर्माण को जमा करवाता है तो विभाग रोड बनाने का कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
- राकेश कुमार, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग