फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Public toilets will remain clean, will cost Rs 4.50 lakh per month

Sonipat News: सार्वजनिक शौचालय रहेंगे स्वच्छ, प्रतिमाह खर्च होंगे 4.50 लाख

Wed, 18 Jun 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Public toilets will remain clean, will cost Rs 4.50 lakh per month
फोटो 17. सोनीपत के सुभाष चौक के पास सार्वजनिक शौचालय पर लटके हुए ताले। संवाद
सोनीपत। निगम क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का टेंडर आवंटित कर दिया गया है। नगर निगम की ओर से प्रतिमाह 4.50 लाख रुपये इनकी सफाई पर खर्च किए जाएंगे। शहरवासी लंबे समय से इन शौचालयों की सफाई रखने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 150 से ज्यादा शौचालय हैं। इन शौचालयाें की सफाई का टेंडर फरवरी में खत्म हो गया था। उसके बाद से शौचालयों की सफाई नहीं हो पा रही थी। इस समस्या से शहर के लोग व राहगीर काफी परेशान थे। मेयर राजीव जैन ने भी 24 मार्च को सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

शौचालय बदहाल होने की वजह से उन्होंने नाराजगी जताई थी। उस दौरान मेयर ने अधिकारियों को शौचालयों की सफाई कराने का टेंडर लगाने के निर्देश दिए थे। अब नगर निगम की ओर से टेंडर लगाकर सफाई का कार्य आवंटित किया गया है। सफाई कार्य पर नगर निगम की ओर से हर माह 4.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चौक के पास शौचालय पर लटका रहता है ताला
नगर निगम खुद के ओडीएफ प्लस-प्लस होने का दावा कर रहा है, मगर हकीकत यह है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए सुभाष चौक के पास बने सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटक रहा है। सुभाष चौक के आसपास कच्चे क्वार्टर मार्केट व अन्य कोचिंग संस्थान हैं। बाजार में लोगों का आना-जाना रहता है।
सुभाष चौक से रोहतक की तरफ जाने के लिए लोग वाहनों को पकड़ते हैं। रोहतक, सांपला, झज्जर, हिसार व बहादुगढ़ जाने वाली बसें भी इसी चौक से गुजरती हैं, लेकिन शौचालय पर लटके ताले को खोला नहीं जा रहा है।

शहर में इन स्थानों पर है ई-टॉयलेट
पुलिस लाइन : 02

बस अड्डा : 02

अग्रसेन चौक : 02

कच्चे क्वार्टर : 02

नगर निगम के पास 150 सार्वजनिक और डीलक्स शौचालय हैं।
निगम क्षेत्र में शौचालयों की सफाई का टेंडर आवंटित कर दिया गया है। प्रतिमाह इस कार्य पर 4.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सुभाष चौक के पास शौचालय पर लटके ताले का मामला संज्ञान में नहीं है। सफाई निरीक्षक को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी. शौचालय को खुलवाया जाएगा। -साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed