{"_id":"6af77aac8b99316017038b11","slug":"providing-safe-shelter-to-the-destitute-during-winter-is-the-responsibility-of-the-municipal-corporation-arrangements-in-night-shelters-must-be-robust-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163856-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सर्दी में बेसहारा लोगों को सुरक्षित आश्रय देना नगर निगम की जिम्मेदारी, रैन बसेरों में पुख्ता हो इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सर्दी में बेसहारा लोगों को सुरक्षित आश्रय देना नगर निगम की जिम्मेदारी, रैन बसेरों में पुख्ता हो इंतजाम
विज्ञापन
मेयर राजीव जैन ने पांच रैन बसेरों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश
फोटो 03: सोनीपत में एक रैन बसेरे में व्यवस्थाओं की जांच करते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सर्दी में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को सुरक्षित छत उपलब्ध करवाना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इसके लिए निगम प्रशासन को रैन बसेरों में ठहरने, सोने, पेयजल और साफ-सफाई सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करनी होंगी। इसी उद्देश्य से मेयर राजीव जैन ने शहर में नगर निगम की ओर से संचालित सभी पांच रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड बढ़ने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी जरूरतमंद को परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने शनि मंदिर स्थित स्थायी रैन बसेरे के अलावा मुरथल चौक फ्लाईओवर के नीचे, सिविल अस्पताल, हिंदू कॉलेज फ्लाईओवर के नीचे और बहालगढ़ स्थित रैन बसेरों की व्यवस्थाएं जांचीं। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक रैन बसेरे की क्षमता, बिस्तरों की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार शनि मंदिर स्थित स्थायी रैन बसेरे में 70 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, जबकि अन्य चार रैन बसेरों में प्रत्येक की क्षमता 10 लोगों की है। मेयर राजीव जेन ने निर्देश दिए कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त गद्दे, चादरें और तकिए उपलब्ध करवाए जाएं। प्राथमिक उपचार पेटी, सैनिटाइजर, पीने के पानी, आरओ फिल्टर, पानी की टंकी, बाथरूम के नल और शौचालय की व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए। जहां मरम्मत या रंगाई-पुताई की जरूरत है, वहां जल्द काम पूरा करवाया जाए। शनि मंदिर स्थित स्थायी रैन बसेरे में सीसीटीवी, इनवर्टर और सोलर गीजर की मरम्मत करवाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि रैन बसेरों का संचालन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सुरक्षित आश्रय देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। निगम अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण खुले में सोने को मजबूर न हो। इसके लिए सभी रैन बसेरों में दिन और रात कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए तथा वहां ठहरने वाले लोगों का उचित रिकॉर्ड रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और व्यवस्थाओं में मिलने वाली कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि सर्दी में रैन बसेरों में आने वाले लोगों को सम्मानजनक और सुरक्षित ठहराव उपलब्ध करवाना निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए।