{"_id":"66804793e8e839bc8a015a02","slug":"protest-when-water-drainage-stopped-corporation-administration-started-drainage-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120408-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पानी निकासी ठप होने पर विरोध प्रदर्शन, निगम प्रशासन ने ड्रेन से की निकासी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पानी निकासी ठप होने पर विरोध प्रदर्शन, निगम प्रशासन ने ड्रेन से की निकासी शुरू
Sat, 29 Jun 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। आदर्श नगर में पानी निकासी ठप होने के कारण लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पांच दिन से बारिश व सीवर का पानी भरा हुआ है। 24 जून को हुई बारिश के कारण बस अड्डा व आसपास की कॉलोनियों में पानी भरा है। वहीं निगम प्रशासन ने समस्या को देखते हुए ड्रेन से पानी की निकासी शुरू कर दी है। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि बस अड्डा, आसपास की कॉलोनियों और जटवाड़ा व जाहरी के खेतों से भी पानी की निकासी शुरू हो जाएगी।
नगर निगम आयुक्त ने मानसून सीजन के चलते ड्रेन पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने के आदेश दो दिन पहले जारी कर दिए थे। नंदवानी नगर के पास ड्रेन नंबर छह के 30 मीटर हिस्से को पक्का करने का काम रह गया था। वीरवार व शुक्रवार को ड्रेन के दोनों तरफ दीवारों का निर्माण किया गया। इसके बाद ड्रेन को खोल दिया गया है। नगर निगम की ओर से देवडू रोड से शादीपुर तक अमृत योजना के ड्रेन के पार्ट-1 को पक्का करने के लिए 92 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 90 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया है। अब बस अड्डे के पास व बहालगढ़ रोड पर पुलों को ड्रेन से जोड़ने का काम बचा है। अब बारिश के बाद ही 10 फीसदी निर्माण पूरा हो पाएगा। इसके बाद करनाल के मुगल कैनाल की तर्ज पर ड्रेन पक्की किए जाने के बाद यहां की तस्वीर अलग नजर आएगी।
24 जून को पहली बारिश में हो गई थी ड्रेन ओवरफ्लो
ड्रेन निर्माण कार्य के चलते पानी की निकासी कम हो रही है। इसकी वजह से 24 जून को हुई बारिश के चलते ड्रेन ओवरफ्लो हो गई थी। आदर्श नगर में आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही थी। कॉलोनी के लोगों ने शनिवार को एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और क्षेत्रवासी देवेंद्र मदान, रविंद्र, जयनारायण व अमित कुमार ने कॉलोनी से पानी निकासी कराने की मांग की। दोपहर के समय निगम प्रशासन ने ड्रेन को खोल दिया गया। अब बस अड्डे व काॅलोनियों के अलावा खेतों से पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया है। अब जटवाड़ा व जाहरी के खेतों और शहर के अंदर बस अड्डे में भरने वाले दूषित पानी से लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
वर्जन
मानसून के चलते ड्रेन में पानी खोल दिया गया है। अब खेतों व कॉलोनियों में भरा पानी उतरना शुरू हो गया है। लोगों को अब घबराने की जरूरत नहीं है। बस अड्डे व काॅलोनियों में पानी भरने की नौबत आती है तो तुरंत मशीनें व पंप लगाकर पानी की तुरंत निकासी कराई जाएगी। तीन माह तक ड्रेन पर कोई कार्य नहीं होगा। बारिश के मौसम बीतने के बाद बचा हुआ काम पूरा कर लिया जाएगा।
- विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम सोनीपत