{"_id":"6585e5a6aff0dc5a310e5704","slug":"protest-against-the-suspension-of-143-mps-from-parliament-congressmen-demonstrated-against-the-central-government-sonipat-news-c-197-1-snp1003-11259-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संसद से 143 सांसदों के निलंबन का विरोध, कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संसद से 143 सांसदों के निलंबन का विरोध, कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने लघु सचिवालय के पास संसद से विपक्ष के 143 सांसदों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लघु सचिवालय के गेट पर पहुंचकर तहसीलदार जिवेंद्र मलिक को उनकी मांग राष्ट्रपति तक पहुंचाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, मेयर निखिल मदान, विधायक जगबीर सिंह मलिक, जयवीर सिंह, सुरेंद्र पंवार, इंदूराज नरवाल व पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने की।
पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक व पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र पर अप्रत्याशित रूप से हमला करते हुए संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के करीब 143 सांसदों को निलंबित कर दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि आमजन की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर विधायक सुरेंद्र पंवार, सुरेंद्र छिक्कारा, सुरेंद्र शर्मा, प्रेम सिंह अत्री, भगत सिंह, सुरेंद्र दहिया, सुरेश त्यागी, जोगेंद्र दहिया, अशोक सरोहा मौजूद रहे।