फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest against bond policy: MBBS girl students did Nav Arogya Sangharsh Yoga

बॉन्ड पॉलिसी का विरोध : एमबीबीएस छात्राओं ने किया नव आरोग्य संघर्ष योग

Mon, 05 Dec 2022 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Protest against bond policy: MBBS girl students did Nav Arogya Sangharsh Yoga
सकारात्मक ऊर्जा को पैदा करने के लिए नव आरोग्य संघर्ष योगा करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Sonipat
बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में एमबीबीएस की छात्राओं का संघर्ष जारी है। छात्राएं एक महीने से कक्षाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठी हैं। बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस के छात्रों ने नव आरोग्य संघर्ष यात्रा शुरू की है। रविवार को एमबीबीएस के विद्यार्थी गांव खानपुर कलां के भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। यहां एमबीबीएस की छात्राओं ने उनका स्वागत किया। इससे पहले एमबीबीएस की छात्राओं ने सकारात्मक ऊर्जा को पैदा करने के लिए नव आरोग्य संघर्ष योग की कक्षा आयोजित की, जिसमें सभी छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्राओं को धरने पर बैठे एक महीना हो गया है। बॉन्ड पॉलिसी को वापस लेने की मांग को लेकर छात्राएं प्रदर्शन कर रही हैं। छात्राओं की मांग है कि प्रदेश सरकार उनके हितों में फैसला करते हुए बॉन्ड पॉलिसी को वापस ले। सरकार को फिर से जगाने के लिए एमबीबीएस के छात्रों ने नव आरोग्य संघर्ष यात्रा शुरू की है। साइकिल यात्रा के दौरान एमबीबीएस के छात्र विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए लोगों का समर्थन मांग रहे हैं और सरकार से बॉन्ड पॉलिसी को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्राओं को 10 फीसदी अतिरिक्त छूट देने का किया विरोध
छात्राओं ने सरकार का विरोध करते हुए कहा है कि सरकार छात्र-छात्राओं के बीच फूट डाल रही है। सरकार ने बॉन्ड की राशि में छात्राओं को 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट देने की बात कही है, जबकि एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं दोनों एक साथ पढ़ाई करते हैं। सरकार छात्र व छात्राओं को एक समान बॉन्ड पॉलिसी में रियायत दे और उनकी शर्तों के अनुसार इसमें संशोधन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एमबीबीएस छात्राएं मेडिकल कॉलेज परिसर में शांतिपूर्वक ढंग से धरना दे रही हैं। मरीजों का इलाज छात्राओं की हड़ताल से प्रभावित नहीं है। छात्राओं के बैठने के लिए पंजीकरण हॉल दिया गया है, जहां पर छात्राएं बैठी हैं।
- डॉ. राजीव महेंद्रु, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed