{"_id":"67ae02baebf16358db00e08e","slug":"prostitution-under-the-guise-of-a-spa-center-girls-and-women-were-brought-from-delhi-sonipat-news-c-197-1-snp1001-132252-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार... दिल्ली से लाई जाती थीं युवती और महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार... दिल्ली से लाई जाती थीं युवती और महिलाएं
Fri, 14 Feb 2025 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 14 Feb 2025 04:01 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कुराड़ के पास स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार के खुलासे के बाद पुलिस ने पर्दा उठाया है कि यहां पर युवतियां व महिलाएं दिल्ली से लाई जाती थीं। इसके बाद मजबूर युवतियों व महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस अब दिल्ली से युवती व महिलाएं भेजने वाले का भी पता लगाएगी। इसमें अनैतिक तस्करी की धारा भी लगाई गई है।
एसीपी अजीत सिंह ने 7 फरवरी को बताया था कि पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत आई थी कि कुराड़ 51 माइल स्टोन स्थित भवन की तीसरी मंजिल पर दा रेबॉर्न स्पा में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इस पर रात को एएसआई किशोर को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया था। उसके बाद उनके साथ मुरथल थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई बबली व अन्य की टीम ने छापा डाला गया था। टीम ने स्पा सेंटर के अंदर संचालक सोनीपत निवासी निवासी अतिशय जैन मिला था। जांच की तो एक कमरे में युवक महिला स्पाकर्मी संग आपत्तिजनक हालत में मिला था। तीन अन्य युवती भी अलग कमरे में बैठी थीं। युवतियों को पुलिस ने संरक्षण में लिया था। इनमें दो युवती थाईलैंड की मिली थी। पुलिस ने मामले में अनैतिक तस्करी की धारा जोड़ दी थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि चारों युवतियों को दिल्ली से भेजा जाता था। अब पुलिस दिल्ली से युवतियों को भेजने वाले का पता लगाएगी।
युवतियों को प्रति ग्राहक दिए जाते थे 500 रुपये
पुलिस की जांच में पता लगा था कि स्पा सेंटर में देह व्यापार कराने वाली युवतियों को प्रति ग्राहक 500 रुपये दिए जाते थे। आरोपी लोगों से डेढ़ हजार रुपये तक लेते थे। युवतियों ने बताया था कि वह मजबूरी में यह काम करती थी।
विज्ञापन
पहले भी पकड़ी थीं युवतियां व महिलाएं
मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम ने 8 जुलाई, 2021 को सोनीपत पुलिस-प्रशासन के साथ मुरथल के हैप्पी, राजा और होटल वेस्ट-इन ढाबों पर छापा मारकर 12 युवतियों व महिलाओं को पकड़ा था। उनमें तीन विदेशी युवतियां भी थी। जिनमें दो उज्बेकिस्तान व एक तुर्की की रहने वाली थी। वह भी दिल्ली से भेजी जाती थी।
-- -- -
स्पा सेंटर में देह व्यापार के लिए युवतियां दिल्ली से लाई जाती थी। देह व्यापार किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। मामले में ठोस कार्रवाई की जा रही है।
अजीत सिंह, एसीपी मुरथल