फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prostitution case: Visa of foreign girls is over, passport with youth of Delhi

देह व्यापार का मामला : विदेशी युवतियों का वीजा हो चुका है खत्म, पासपोर्ट दिल्ली के युवकों के पास

Tue, 13 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Prostitution case: Visa of foreign girls is over, passport with youth of Delhi
मुरथल में ढाबों पर देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार की गईं तीनों विदेशी युवतियों का वीजा खत्म हो चुका है। उनके पासपोर्ट दिल्ली के युवकों के पास हैं। युवक ही उन्हें मुरथल व दिल्ली के होटलों में भेजते थे। अब युवकों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही युवतियों के वीजा के बारे में जानकारी के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 7 जुलाई को मुरथल के ढाबों पर डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में छापा मारा था। टीम ने मुरथल स्थित हैप्पी, राजा और होटल वेस्ट इन ढाबों पर देह व्यापार होते हुए पकड़ा था। यहां से 12 युवतियों व 5 युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें तीन विदेशी युवतियां थीं। इनमें दो उजबेकिस्तान व एक तुर्की की थीं। उन्हें करनाल जेल भेजा गया था। अन्य युवतियों को जमानत मिल गई थी। विदेशी युवतियां पासपोर्ट व वीजा पेश नहीं कर सकी थीं। जांच में पत लगा कि युवतियों का वीजा पहले ही खत्म हो चुका है। वहीं युवतियों के पासपोर्ट दिल्ली के युवकों के पास हैं। वहीं उन्हें मुरथल, दिल्ली और अन्य स्थानों पर भेजते थे। अब पुलिस उनका पता लगा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
मुरथल में ढाबों से तीन विदेशी युवतियां पकड़ी गई थीं। जांच में सामने आया है कि उनका वीजा खत्म हो चुका है। उनको वीजा कब जारी किया गया था और वह कब तक था, इसके बारे में जानकारी के लिए मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। युवतियों का पासपोर्ट अपने कब्जे में रखने वाले युवकों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed