{"_id":"686ac9eb9f97287b3803b787","slug":"property-id-of-40-people-was-corrected-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138979-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 40 लोगों की प्रॉपर्टी आईडी को किया ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 40 लोगों की प्रॉपर्टी आईडी को किया ठीक
Mon, 07 Jul 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06: कैंप में प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने पहुंचे नागरिक। स्रोत नगर निगम
- फोटो : shrinagar news
सोनीपत। नगर निगम में रविवार को विशेष कैंप लगाया गया। इसमें लगभग 70 नागरिक पहुंचे, जिनमें से 40 की त्रुटि ठीक कर दी गई। कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे राजीव जैन ने बताया कि कर्मचारियों एवं दुकानदारों की शिकायत थी कि उन्हें छुट्टी करके प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटि ठीक करवाने के लिए आना पड़ता था, फिर भी गारंटी नहीं थी कि हमारा काम हो ही जाए। इसलिए सोमवार, मंगलवार के साथ साथ रविवार को भी कैंप लगाने की शुरुआत की गई है।
मेयर ने बताया कि विभाग ने प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटि ठीक करवाने के लिए 30 जून तक का समय निर्धारित कर रखा था, लेकिन काम पूरा न हो पाने के कारण चेकर्स की एडमिन पावर आगामी 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। यदि आवश्यकता पड़ी तो क्षेत्र अनुसार भी कैंप का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्रीय कराधान अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि कैम्प में नाम, फोन नंबर तथा क्षेत्रफल कम या ज्यादा होने की त्रुटियां साथ ही साथ ठीक की जा रही है तथा विभाग के निर्देशानुसार प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन भी करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 1,97,757 प्रॉपर्टी हैं जिसमे से 62000 प्रॉपर्टी खाली हैं। उन्होंने बताया कि कैम्प लगाने से त्रुटियां ठीक होने से काम में तेजी आएगी