{"_id":"5e4c29ac8ebc3ef284512a27","slug":"propertiy-tax-pending-building-shill-sonipat-news-rtk5429135115","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया, सोनीपत निगम ने एटलस फैक्टरी समेत 4 प्रॉपर्टी पर सील लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया, सोनीपत निगम ने एटलस फैक्टरी समेत 4 प्रॉपर्टी पर सील लगाई
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने पर एटलस फैक्टरी पर सील लगाती नगर निगम की टीम
- फोटो : Sonipat
नगर निगम की ओर से एक माह बाद फिर 15 लाख रुपये से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने वालों पर शिकंजा कसा। नगर निगम की टीम की ओर से मंगलवार को एटलस फैक्टरी, किशन चंद पोकरमल की प्रॉपर्टी, किशोरा गांव में जुगल किशोर राइस गोदाम व एक अन्य प्रॉपर्टी को सील किया गया। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नगर निगम की ओर से 15 लाख रुपये से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने वाले 100 से ज्यादा बकायादारों की सूची जारी की गई थी। उसके बावजूद प्रॉपर्टी मालिक टैक्स जमा नहीं करा सके।
नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष में 20 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। अभी तक नगर निगम कार्यालय में करीब 12 करोड़ रुपये ही जमा हो पाया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से 31 जनवरी तक शहर के लोगों को अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर ब्याज की छूट दी गई थी। छूट के बावजूद भी बकायदार नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा नहीं करा सके। अब नगर निगम आयुक्त अशोक बंसल के आदेश पर टीम ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए चार प्रॉपर्टियों को सील कर दिया।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त शंभू राठी ने बताया कि नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाने पर 74 लाख 34 हजार रुपये दबाकर बैठे एटलस फैक्टरी की बंद पड़ी यूनिट को सील कर दिया गया। साथ ही 45 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने पर किशन चंद पोकरमल की प्रॉपर्टी को सील किया। वहीं, किशोरा गांव के पास जुगल किशोर राइस गोदाम को 29 लाख 17 हजार रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स नहीं कराने पर सील कर दिया। किशोरा के पास की बंद पड़ी एक अज्ञात यूनिट को भी सील किया गया है। जब तक टैक्स की राशि नहीं भरी जाएगी, तब तक भवनों पर सील लगी रहेगी। टीम में जोनल टैक्स ऑफिसर अशोक कुमार, भवन निरीक्षक जयपाल जून, जेई जतिन शामिल रहे।
विज्ञापन
आयुक्त अशोक कुमार बंसल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाला कोई भी व्यक्ति नगर निगम सोनीपत की वेबसाइट पर जाकर अपने घर के बाहर लगी प्रॉपर्टी आईडी डालकर अपने प्रॉपर्टी टैक्स की जांच कर सकता है। इससे उपभोक्ता को उसका प्रॉपर्टी टैक्स जमा है या नहीं, कितना बकाया है यह सब देख सकता है। ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने वालों को एक प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जाती है। एक माह पहले भी निगम की ओर से तीन प्रॉपर्टियों को सील किया गया था।
एटलस फैक्टरी के अंदर चल रहा है डाकखाना
एटलस फैक्टरी के अंदर पिछले लंबे समय से डाकघर भी चल रहा है। जब नगर निगम की टीम एटलस फैक्टरी की यूनिट पर सील लगाने के लिए पहुंची तो वहां टीम ने डाक कर्मियों से मुलाकात की। इस पर टीम ने फैक्टरी के अंदर चल रहे डाकखाने को लेकर लिखित में जवाब मांगा। इस पर डाक कर्मियों ने चंडीगढ़ स्थित विभाग के मुख्यालय से जोनल टैक्स अधिकारी से बात कराई। इसके बाद फैक्टरी के गेट पर सील लगाकर टीम वहां से निकल गई।