फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Project incomplete; drains to serve as the means for rainwater drainage.

Sonipat News: परियोजना अधूरी, नाले बनेंगे बारिश के पानी निकासी का सहारा

Sun, 05 Jul 2026 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Jul 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
Project incomplete; drains to serve as the means for rainwater drainage.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में सांपला मार्ग पर खोदा गया नाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। बारिश होने पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में नाले के माध्यम से पानी की निकासी की तैयारी शुरू कर दी गई है। जन स्वास्थ्य विभाग की करीब 11 करोड़ रुपये की जल निकासी परियोजना अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है लेकिन विभाग ने अब तक बिछाई गई पाइपलाइन और निर्मित नाले का उपयोग कर बारिश के पानी की निकासी का इंतजाम करने की योजना बनाई है।
इसके तहत शहर में दो स्थानों सांपला रोड और मटिंटू चौक पर सड़क क्रॉसिंग के लिए खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां पर नाला बनाकर उसके ऊपर स्लैब डाला जाएगा। इससे यातायात भी प्रभावित नहीं होगा और बारिश का पानी भी आगे निकल जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की योजना के अनुसार बस स्टैंड के पीछे बने तालाब में एकत्र होने वाले बारिश के पानी को नाले के जरिए आगे निकाला जाएगा। बरसात के दौरान यह क्षेत्र जलभराव का केंद्र बन जाता है जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों का मानना है कि अस्थायी रूप से तैयार की जा रही यह व्यवस्था इस बार बारिश के मौसम में काफी राहत दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खरखौदा शहर में बारिश के पानी की निकासी की तैयारी की जा रही है। इसके तहत ही नाले को लिंक किया जा रहा है। -सुदेश कुमारी, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed