फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   professor's post vacant in Murthal University

14 साल बाद भी प्रोफेसरों के 212 पद खाली, विजिटिंग फैकल्टी के सहारे चलेगी मुरथल यूनिवर्सिटी

Sat, 25 Jan 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
professor's post vacant in Murthal University
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल - फोटो : Sonipat
सोनीपत। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकारी विभागों में भर्ती नहीं होने के कारण आज भी आधे से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। यहां मुरथल की दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में भी ऐसे ही हालात हैं। यूनिवर्सिटी में 14 साल बाद भी प्रोफेसरों के 386 में 212 पद खाली हैं, जिनमें प्रोफेसर से लेकर एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर तक शामिल हैं। हालात यह है कि यूनिवर्सिटी में विजिटिंग फैकल्टी रखकर पढ़ाई करानी पड़ रही है, जिससे छात्रों की पढ़ाई ज्यादा प्रभावित नहीं हो सके। अब वहां 91 विजिटिंग फैकल्टी की भर्ती निकाली गई है, लेकिन स्थायी भर्ती नहीं हो रही है। वहीं नॉन टीचिंग स्टाफ की स्थिति इससे भी ज्यादा खराब है और उनके 224 पद खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी कालेज की नींव 1986 में रखी गई थी, जिसे सरकार ने 2006 में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी बना दिया। यूनिवर्सिटी में इस समय लगभग 5000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन जिन प्रोफेसरों की सबसे ज्यादा जरूरत है, उनकी भर्ती आजतक नहीं की गई है। यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों के 386 पद हैं, जिनमें से 212 आज तक खाली हैं और 174 स्थायी प्रोफेसर कार्यरत है। इस कारण ही 91 विजिटिंग फैकल्टी की भर्ती की तैयारी हो रही है और उनके सहारे ही यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कराई जाएगी। ऐसी ही कुछ नॉन टीचिंग स्टाफ की स्थिति है और यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के 463 पदों के मुकाबले केवल 239 ही पद भरे हुए हैं, जबकि 224 पद आज भी खाली है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के 11 विभागों में भर्ती होंगे 91 विजिटिंग फैकल्टी
दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में 27 जनवरी से इंटरव्यू होंगे। विश्वविद्यालय के 11 विभागों में 91 पदों के लिए इंटरव्यू रखे गए हैं। वीसी प्रो. राजेंद्र अनायत ने बताया कि अंग्रेजी, प्रबंधन, गणित, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स व सिविल इंजीनियरिंग के लिए इंटरव्यू 27 जनवरी को होंगे, जबकि आर्किटेक्चर, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, बॉयोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग व केमिस्ट्री के लिए 28 जनवरी को इंटरव्यू होंगे। आर्किटेक्चर विभाग में 21, अंग्रेजी में 5, प्रबंधन में 2, गणित में 11 विजिटिंग फैकल्टी रखे जाएंगे। जबकि मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 4, फिजिक्स में 16, केमिस्ट्री में 16, सिविल इंजीनियरिंग में 5, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 5, बायोटेक्नोलॉजी में 5 व केमिकल इंजीनियरिंग में 1 पद पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed