{"_id":"66b7d40bee8affb39305cb28","slug":"procession-taken-out-on-jyot-mahotsav-a-flood-of-devotees-gathered-sonipat-news-c-197-1-snp1008-122794-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ज्योत महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ज्योत महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब
Sun, 11 Aug 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में सोनीपत जोत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जोत उठाकर शोभायात्रा का शुभारंभ करते भाजपा नेत
सोनीपत। ज्योत महोत्सव धर्म व आस्था का प्रतीक है, इसे पंजाबी समुदाय सदियों बाद भी निभा रहा है। सावन में मोक्षदायिनी मां गंगा में स्नान करने से श्रद्धालुओं के जीवन का कल्याण होता है। जोत महोत्सव आज 36 बिरादरी की आस्था का केंद्र बन गया है। यह वाक्य भाजपा नेता राजीव जैन ने हरिद्वार में सोनीपत ज्योत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को शिव गंगा सेवा समिति, जय हनुमान सेवा समिति, हर हर गंगे सेवा समिति, जय श्री हनुमत: सेवा समिति की ओर से आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को कही। इस दौरान हवन, पूजा-अर्चना व सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा लगाया गया। जय हनुमान सेवा समिति के तत्वाधान में नंगली बेला आश्रम से शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान स्वरूप महाराज के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए युवाओं ने सभी का जोश बढ़ाया। कार्यक्रम में निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, मुनिराम, मुकेश बत्रा, संजीव वलेचा, महेश लूथरा, राजेंद्र गोयल, अशोक गर्ग, शिव आहूजा, राजकुमार, बिहारी अरोड़ा व धर्मबीर जाहरी मौजूद रहे।
बंटवारे से पहले चली आ रही सावन ज्योत महोत्सव परपंरा
भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि सावन जोत महोत्सव की परंपरा हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे से पूर्व चली आ रही है, उस समय मुल्तान (पाकिस्तान) से श्रद्धालु जोत लेकर मां गंगा के चरणों में रौद्र रूप को शांत रखने की कामना लेकर आते थे, ताकि नदियों में बाढ़ से तबाही न हो। मां गंगा सभी नदियों की देवी हैं, इसलिए गंगा में डुबकी लगाने से सभी तीर्थों के पुण्य का लाभ मिलता है। इस तरह के आयोजनों से सामाजिक व धार्मिक मान्यताएं मजबूत होने के साथ भाईचारा, प्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी के कल्याण व उत्थान की कामना की।