फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Problem on breathing again...AQI @351, mercury increased by 3.4 degrees due to pollution

Sonipat News: सांसों पर फिर संकट...एक्यूआई <bha>@</bha>351, प्रदूषण से पारा 3.4 डिग्री बढ़ा

Sun, 24 Dec 2023 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Problem on breathing again...AQI @351, mercury increased by 3.4 degrees due to pollution
सोनीपत। प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। वातावरण में स्मॉग छाने से लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी। प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत के साथ आंखों में जलन की समस्या भी होने लगी है। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को 351 दर्ज किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 3.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम हो गया है, लेकिन शुक्रवार से इसमें फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई। शुक्रवार को यह 300 पार हुआ तो शनिवार को 350 के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही स्मॉग का असर भी दिखाई दिया। ग्रैप-3 फिर से लागू कर दिया है, लेकिन नियमों की उचित पालना नहीं हो रही है। अभी भी कूड़े में आग लगाई जा रही है। वातावरण में स्मॉग छाने से सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन हो रही है। प्रदूषण से साथ ही गले में खराश के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को पहले से सांस की बीमारी है, उनके लिए यह स्मॉग काफी खतरनाक है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र राणा ने हिदायत दी कि मौसम में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर के अंदर गए कण ठंडे पानी से जम जाते हैं। घर से बाहर बिना किसी कारण के नहीं निकलें और घर से निकलना है तो मुंह पर मास्क व आंखों पर चश्मा लगाएं। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहें।
विज्ञापन


हवाओं की धीमी गति ने बढ़ाई प्रदूषण की समस्या

प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह हवा की धीमी गति बताई जा रही है। शनिवार को 6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चली। जिसके कारण वातावरण साफ नहीं हो पा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार जब तक हवाओं की गति तेज नहीं होती, तब तक प्रदूषण की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




22.4 डिग्री अधिकतम व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज

प्रदूषण से न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि हो गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री व न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा।



27 दिसंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते आसमान में बादल छाने और कई स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होगी। बूंदाबांदी से प्रदूषण से भी निजात मिल सकती है।


वर्जन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। अब 27 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। बेशक यह कमजोर रहेगा, लेकिन इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्र में सर्दी बढ़ाएंगी।

-डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed