फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Problem due to bad condition of 15 roads in Ganaur

Sonipat News: गन्नौर में 15 सड़काें की दुर्दशा से समस्या

Fri, 03 Jan 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Problem due to bad condition of 15 roads in Ganaur
सोनीपत। गन्नौर में लंबे समय से टूटी सड़कों के कारण हिचकोले खा रहे वाहन चालक परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से गन्नौर हलके में विधायक कोटे के तहत दूसरे चरण में कुल 15 सड़कों का सुधार किया जाना है।
विज्ञापन

हालांकि आठ सड़काें पर चुनावी प्रक्रिया के बाद 50 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन शेष सात सड़कें अपनी दुर्दशा सुधरने का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से गन्नौर में करीब 25.38 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य किए जाने हैं। विभाग टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर चुका है। अगस्त में विभाग को मुख्यालय से सड़कों की अलॉटमेंट मिलने के बावजूद अब तक सात सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जबकि आठ सड़कों पर काम शुरू होने के बाद अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चुनावी प्रक्रिया व बाद में ग्रैप-4 के नियम सड़कों के सुधार में बाधा बने रहे। मरम्मत के अभाव में यह सड़कें काफी समय से खस्ताहाल हो चुकी है। वहीं विभाग ने जून 2025 तक सभी सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन सड़कों पर काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे पहले वर्ष 2022-23 में गन्नौर में विधायक कोटे के पहले चरण में भी 15 सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed