फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   private bus oprator

प्राइवेट बस के परिचालक ने पानीपत से रोहतक की काटी टिकट, गोहाना लाकर छोड़ा तो भड़के यात्री

Mon, 12 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
private bus oprator
गोहाना। शहर के बस स्टैंड पर रविवार सुबह यात्री उस समय भड़क गए, जब प्राइवेट बस के परिचालक ने पानीपत से रोहतक की टिकट काटने के बाद उनको गोहाना में ही उतार दिया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि परिचालक ने बाकी रुपये देने से भी मना कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत रोडवेज कर्मचारियों को दी तो परिचालक से उनके बकाया रुपये दिलवाए। इस पर यात्रियों ने परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसपर डीआई ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे पानीपत से सहकारी समिति की एक निजी बस गोहाना के बस स्टैंड पर आकर रुकी। बस में बैठे यात्रियों ने चालक-परिचालक से रोहतक चलने की बात कही, क्योंकि परिचालक ने काफी यात्रियों की रोहतक तक की टिकट काटी थी। इस पर परिचालक ने उन्हें गोहाना तक ही आने और दूसरी बस में बैठाने की बात कही। इस पर यात्री भड़क गए। उन्होंने परिचालक से बकाया रुपये वापस मांगे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि परिचालक ने उन्हें रुपये देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत रोडवेज कर्मचारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों ने परिचालक से उन्हें किराये के बकाया रुपये दिलवाए।
विज्ञापन

यह कहना है यात्रियों का
झज्जर में किसी काम से जाना था। इसके लिए वह गांव से पानीपत आए। वहां निजी बस के परिचालक ने रोहतक जाने की कहकर बैठा लिया। उसने रोहतक की ही टिकट काटी, लेकिन गोहाना आने के बाद यहां उन्हें उतार दिया। इससे उन समेत अन्य यात्रियों को भी परेशानी हुई। अधिकारियों को निजी बस के परिचालक पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश, निवासी गांव बाबरपुर।
--
रोहतक में परिजनों के साथ किसी निजी काम से जाना था। पानीपत में निजी बस के परिचालक ने उन तीनों की रोहतक की ही टिकट काटी और गोहाना आने के बाद आगे जाने से मना कर दिया। बकाया रुपये भी नहीं दिए और दूसरी बस में बैठाने की बात कही। अब रोडवेज कर्मचारियों ने रुपये दिलवाए और अपनी बस भी रोहतक के लिए भिजवाई। आमजन को परेशानी न हो, इसलिए परिचालक पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

- संतरो, निवासी पानीपत।
--
यात्रियों ने बताया है कि पानीपत से निजी बस के परिचालक रोहतक जाने की कहकर बैठाते हैं। इसके बाद गोहाना आकर दूसरी बस में बैठाने की बात करते हैं। उनसे किराये के भी अधिक रुपये लेते हैं। रविवार को भी पानीपत से 14 यात्रियों की रोहतक के लिए टिकट कटी हुई मिली हैं। संबंधित परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रोडवेज महाप्रबंधक व आरटीए को लिखा जाएगा।
- बलवान मोर, डीआई, गोहाना सब डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed