फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prime Minister's vision is to take the youth forward: Manohar Lal

प्रधानमंत्री की सोच युवाओं को आगे ले जाना : मनोहर लाल

Sat, 11 May 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's vision is to take the youth forward: Manohar Lal
सोनीपत के गोहाना में युवा चौपाल की तरफ से आयोजित मनोहर संवाद कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यम
गोहाना। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच युवाओं को आगे ले जाने की है। धर्म व जाति के नाम पर राजनीति करने की बजाय युवा हित में काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी नौकरी बिकने नहीं दी। यही कारण है कि आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा अपने बलबूते आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


वह शनिवार को गोहाना शहर में युवा चौपाल की तरफ से आयोजित मनोहर संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। वह विकास को देख चुके हैं और विकास के लिए ही मतदान करेंगे। भाजपा केंद्र में फिर से सरकार बनाएगी। बिना खर्ची-बिना पर्ची शिक्षित युवाओं को नौकरी मिली है। पहले परिवार को बेटे को सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए किसी को अपनी जमीन बेचनी पड़ती तो किसी के परिवार को गहने बेचने पड़ते थे। वर्तमान सरकार ने पूरी पारदर्शिता से नौकरियां दी हैं। युवा चौपाल के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को केवल अपना बेटा और सगे संबंधी ही दिखाई देते हैं। उन्होंने उन्हीं को ही नौकरी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय भारत के राष्ट्रवाद और विकास का स्वर्णिम युग है। इस दौरान जींद से विधायक कृष्ण मिडढा, रवींद्र जागलान, वीरेंद्र बडख़ालसा, देवेंद्र कादियान, तीर्थ राणा, वीरेंद्र भनवाला, सुधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed