फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Priest beaten with family, threatened to leave temple

Sonipat News: पुजारी को परिवार के साथ पीटा, मंदिर छोड़ने की धमकी दी

Wed, 18 Jun 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Priest beaten with family, threatened to leave temple
सोनीपत। रेवली गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुजारी को बचाने आई पत्नी और उनकी दो बेटियों को भी आरोपियों ने पीट दिया। साथ ही मंदिर नहीं छोड़ने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों पर 55 हजार रुपये और जेवर चोरी करने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी जिले के गांव पंचवटी निवासी मोहन मुहारी ने बताया कि वह 20 साल से रेवली गांव के शिव मंदिर में पुजारी हैं। वह परिवार के साथ मंदिर के कमरे में रहते हैं। मंदिर के साथ लगी गली में नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट लगा रखी हैं, जिसका कंट्रोल मंदिर के कमरे में है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट कई दिनों से खराब है। पड़ोसी रामपत उसे बार-बार स्ट्रीट लाइट रिपेयर कराने के लिए बोलता था। उसने कहा कि यह काम नगर निगम का है। इसी बात को लेकर रामपत का परिवार उनसे रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। शाम छह बजे उनकी बेटी अंजलि ने फोन कर बताया कि घर पर रामपत, रणबीर, राेहित, मोहित आए हुए हैं। उन्होंने मेरी पत्नी नीतू ,बेटी अंजलि व आंचल के साथ मारपीट की।

जब वह घर पहुंचे तो आरोपी दोबारा से उनके घर आए। रणबीर के हाथ में छोटी कुल्हाड़ी, रामपत के हाथ में सरिया व मोहित के हाथ में डंडा था। उन्होंने उनके सिर व हाथों पर वार किए। उन्हें बचाने के लिए आई पत्नी व दोनों बेटियों को भी पीटा। उनके कमरे से 55 हजार रुपये व जेवर निकाल लिए। उन्हें मंदिर छोड़ने की धमकी दी गई।
परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ मुरथल थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed