फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preservation of Indian manuscripts is the responsibility of the present generation: Principal

भारतीय पांडुलिपियों का संंरक्षण वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी : प्राचार्य

Sat, 09 May 2026 05:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Preservation of Indian manuscripts is the responsibility of the present generation: Principal
“ज्ञान भारतम” जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते हुए राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना की छात्राएं।
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना के इतिहास विभाग ने राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान ज्ञानभारतम् पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्राओं को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना था।
इतिहास विभाग के प्राध्यापकों ने छात्राओं को बताया कि भारतीय पांडुलिपियां देश के इतिहास, संस्कृति और ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण वर्तमान पीढ़ी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। छात्राओं को ज्ञानभारतम् पहल के उद्देश्य, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण तथा समाज में जागरूकता फैलाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य मीनाक्षी सांगवान ने छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के सहयोग से किया गया तथा अंत में उपस्थित सदस्यों और छात्राओं का धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed