फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations underway to develop Sector 13 and 16 in Gohana

Sonipat News: गोहाना में सेक्टर 13 और 16 बसाने की तैयारी, काम शुरू

Fri, 24 Oct 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to develop Sector 13 and 16 in Gohana
फोटो 18- सोनीपत के गोहाना के सेक्टर-13 में शुरू करवाया गया सड़क निर्माण का कार्य। संवाद
सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से गोहाना में दो नए सेक्टर 13 और 16 बसाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।सेक्टर-13 के लिए सोनीपत से गोहाना-पानीपत फ्लाईओवर क्रॉसिंग से 500 मीटर दूर 291.17 एकड़ जमीन और इसके दाएं ओर सेक्टर-16 को बसाया जाएगा। विभाग ने दोनों सेक्टरों के लिए सड़क व सीवर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दोनों सेक्टरों में लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, धार्मिकता से परिपूर्ण रोजमर्रा की सभी सुविधाएं मिलेंगी। गोहाना में करीब 429.13 एकड़ जमीन पर करीब 90.89 करोड़ रुपये की लागत से दोनों नए सेक्टरों को बसाया जाना है। लेआउट व बजट को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने सेक्टरों में निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन

दोनों सेक्टरों में कुल 3911 प्लॉट काटे जाएंगे। सेक्टर-13 को विकसित करने के लिए 68 करोड़ 49 लाख 96 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं सेक्टर-16 के लिए गांव गढ़ी उजाले खां, रोहतक-पानीपत फ्लाईओवर के पास की चिह्नित जगह पर 22 करोड़ 39 लाख 25 हजार रुपये से विभिन्न व्यवस्थाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सेक्टरों के विकसित होने से खासकर उन लोगाें को फायदा मिल सकेगा जो मकान या दुकान के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं। इनमें पक्की सड़कें, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था के साथ बारिश के पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर लाइन डाली जाएगी।
दोनों सेक्टरों में यह होगी प्लॉटों की संख्या
सेक्टर-16 में एक केनाल के 36 प्लॉट, 14 मरला के 145, 10 मरला के 177, 8 मरला के 319, 6 मरला के 374 व 4 मरला के 181 प्लॉट सहित कुल 1232 प्लॉट काटे जाएंगे। वहीं सेक्टर-13 में एक केनाल के 79 प्लॉट, 14 मरला के 419, 10 मरला के 505, 8 मरला के 625, 6 मरला के 656 व 4 मरला के 395 प्लॉट सहित कुल 2679 प्लॉट काटे जाएंगे।


सेक्टर-13 में खर्च होने वाली राशि का ब्योरा
सुविधा क्षेत्र लागत

सड़क निर्माण 29.83 किलोमीटर 3517.30 लाख

सीवरेज व्यवस्था 25.98 किलोमीटर 695.45 लाख

स्ट्रॉम वाटर लाइन 24.93 किलोमीटर 971.80 लाख
पेयजल आपूर्ति 26.39 किलोमीटर 1665.41 लाख
सेक्टर-16 में खर्च होने वाली राशि का ब्योरा
सड़क निर्माण 11.98 किलोमीटर 1210.72 लाख
सीवरेज व्यवस्था 11.14 किलोमीटर 216.45 लाख

स्ट्रॉम वाटर लाइन 9.20 किलोमीटर 354.48 लाख
पेयजल आपूर्ति 12.70 किलोमीटर 457.60 लाख
--
सेक्टर-13 में यह होंगी सुविधाएं

सुविधा क्षेत्र

शॉपिंग सेंटर 15.12 एकड़
चार स्कूल 5.28 एकड़
क्रेच सेंटर 0.25 एकड़
एक बूस्टिंग स्टेशन 2.47 एकड़
शिक्षण संस्थान 5.48 एकड़
अस्पताल 1.39 एकड़
वर्किंग वूमेन हॉस्टल 1 एकड़
एक सामुदायिक केंद्र 2 एकड़
बिजली सब स्टेशन 1.29 एकड़
पुलिस स्टेशन 1 एकड़
सीनियर सिटीजन क्लब 0.36 एकड़
दो नर्सिंग क्लीनिक 0.22 एकड़
एक डिस्पेंसरी 0.35 एकड़
धार्मिक भवन 0.85 एकड़
पार्क, रोड व ग्रीन बेल्ट 115.13 एकड़
--
सेक्टर-16 में यह होंगी सुविधाएं

शॉपिंग सेंटर 6.02 एकड़
ग्रीन बेल्ट 13.64 एकड़
दो स्कूल 3.46 एकड़
विशेष बच्चों का स्कूल 0.77 एकड़
क्रेच सेंटर 0.25 एकड़
एक सामुदायिक केंद्र 2 एकड़
दो धार्मिक भवन 0.58 एकड़
सीनियर सिटीजन क्लब 0.26 एकड़
पुलिस चौकी 0.42 एकड़
एक डिस्पेंसरी 0.33 एकड़
चार नर्सिंग क्लीनिक 0.44 एकड़
बिजली सब स्टेशन 1.25 एकड़
पार्क व रोड 43.43 एकड़
--

वर्जन
गोहाना में विकसित किए जाने वाले सेक्टर-13 व 16 के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कटने वाले प्लॉट की जगह पर कार्य किया जा रहा है। दोनों सेक्टरों में एक साथ पक्की सड़क, सीवरेज, पेयजल आपूर्ति लाइन व स्ट्रॉम वाटर लाइन जैसी सुविधाओं पर कार्य किया जाएगा। सेक्टरों में प्लॉट काटने संबंधी कार्य मुख्यालय व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर किए जाएंगे।-पवन कुमार, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed