{"_id":"678c01e580f045401b05c226","slug":"preparations-to-start-power-substation-in-sector-3-power-cut-in-the-city-for-five-hours-without-any-notice-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131027-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेक्टर-3 में बिजली सब स्टेशन चालू करने की तैयारी, बिना सूचना के शहर में पांच घंटे गुल रखी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेक्टर-3 में बिजली सब स्टेशन चालू करने की तैयारी, बिना सूचना के शहर में पांच घंटे गुल रखी बिजली
Sun, 19 Jan 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में बिजली न होने के कारण इनवर्टर ठप होने से दुकानों मे
सोनीपत। सेक्टर-3 में स्थापित किए जा रहे 33केवी बिजली सब स्टेशन पर बिजली निगम की ओर से लाइन शिफ्टिंग का कार्य लोगों की परेशानी बन गया। क्योंकि बिजली निगम की ओर से इसकी पूर्व सूचना शहरवासियों को नहीं दी गई। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहने से लोग परेशान हुए। इसके बाद कच्चे क्वार्टर बाजार में कर्मचारी लाइन की मरम्मत करने लगे। इसके चलते कच्चे क्वार्टर बाजार व आठ मरला क्षेत्र में शाम छह बजे बिजली आपूर्ति हो सकी। इस दौरान उपभोक्ता फोन कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करते रहे, लेकिन अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
बिजली निगम की ओर से करीब चार करोड़ रुपये से सेक्टर-3 में बिजली सब स्टेशन स्थापित कर लाइन बिछाकर लोड डालने का काम किया जा रहा है। इससे 11केवी शामाबाद फीडर, जाटजोशी, सेक्टर-7, बहालगढ़ रोड व अन्य क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। बिजली निगम की सिटी डिविजन की ओर से शनिवार को बिना किसी सूचना के परमिट लेकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई और इनवर्टर तक ठप हो गए। इसके बाद लोगों ने अधिकारियों के पास फोन करने शुरू कर दिए। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि बिजली निगम ने शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद करने का परमिट ले रखा है। शाम पांच बजे कई कॉलोनी में बिजली बहाल कर दी गई। हालांकि कच्चे क्वार्टर बाजार क्षेत्र में बिजली बहाल नहीं हो सकी। बाद में अधिकारियों ने बताया कि कच्चे क्वार्टर बाजार में भी बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य संपन्न होने के बाद कच्चे क्वार्टर बाजार, आठ मरला समेत कई क्षेत्रों में शाम छह बजे बिजली बहाल हो सकी। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।
बिजली निगम की ओर से बिजली आपूर्ति बंद करने की सूचना तक नहीं दी जाती। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी होती है।
- रवि कुमार, दुकानदार
बिजली निगम को आपूर्ति बंद करने से पहले उपभोक्ताओं को सूचना देनी चाहिए। लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
- शेर सिंह, दुकानदार
शनिवार दोपहर से लेकर शाम तक बिजली बंद रही। कॉल करने पर जल्द आपूर्ति का आश्वासन मिलता रहा। काफी देर तक सभी परेशान रहे।
- नीरज, दुकानदार
-
बिजली आपूर्ति बंद करने से पहले सूचना देनी होती है। सूचना नहीं दिए जाने को लेकर बात करेंगे।
- रणबीर देशवाल, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम