Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations to crack down on illegal hoardings, no attention to cleanliness

Sonipat News: अवैध होर्डिंग्स पर सख्ती की तैयारी, सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं

Mon, 16 Feb 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Preparations to crack down on illegal hoardings, no attention to cleanliness
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स और सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा पंपलेटों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी है। लेकिन सफाई व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। सफाई व्यवस्था को लेकर निगम की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

सफाई एजेंसी को नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने के बावजूद शहर से नियमित कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। राठधना रोड क्षेत्र में आईटीआई की दीवार के साथ पड़ा कूड़े का ढेर दो दिन तक नहीं उठाया गया। अब यह कूड़ा सड़क तक फैलने लगा है जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाकों में भी सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। स्थानीय नागरिक रोजाना नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के समक्ष शिकायतें दर्ज करा रहे हैं लेकिन त्वरित समाधान न मिलने से लोगों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था में ठोस सुधार लाने, कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने की मांग की है।
------
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित कंपनी को सख्त निर्देश दिए हैं। सफाई की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कहीं सफाई की स्थिति ठीक नहीं है और लापरवाही बरती जा रही है तो निगम की ओर से सख्त रुख अपनाते हुए कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

- साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, सोनीपत



शहर में कई जगह खंभों, दीवारों, सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से होर्डिंग्स, पंपलेट लगे हैं जोकि गलत है। शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से शिकायत भी दी गई है। जल्द होर्डिंग्स व पंपलेट लगाने वालों पर जल्द कार्रवाई करेगा।
- अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed