फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations started for buying millet, instructions to fix the system

Sonipat News: बाजरा खरीद के लिए तैयारी शुरू, व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Tue, 17 Sep 2024 06:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Sep 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations started for buying millet, instructions to fix the system
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में बाजरा की खरीद को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यालय की तरफ से मंडी सचिव के नाम पत्र जारी किया गया है। इसमें व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंडी में सरकारी रेट पर बाजरा बेचने के लिए किसानों को भी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर उसका विवरण अपलोड कराना होगा। जिन किसानों का विवरण अपलोड नहीं होगा उनका बाजरा सरकारी रेट पर नहीं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

गोहाना में लगभग 5240 एकड़ भूमि पर बाजरे के उत्पादन का पंजीकरण किया गया है। पिछले वर्ष 4800 क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद की गई थी। इस बार जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंडी प्रशासन को खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए समय रहते मंडी में सफाई, शौचालय, पेयजल, लाइट व किसानों के रुकने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मंडी में सितंबर माह के अंत व अक्तूबर माह की शुरुआत में बाजरे की आवक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-गोहाना में बाजरे की पैदावार अच्छी होती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने गोहाना की मंडी का चयन किया है। मंडी में बाजरे की खरीद के लिए सभी तैयारी समय रहते पूर्ण कर ली जाएंगी।
-उमेद ढुल, मंडी सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed