{"_id":"6703e8f9afbd2ee9b70b232a","slug":"preparations-for-counting-of-votes-complete-action-will-be-taken-against-false-propaganda-regarding-evms-sonipat-news-c-197-1-snp1003-125772-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ईवीएम को लेकर झूठा प्रचार करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ईवीएम को लेकर झूठा प्रचार करने पर होगी कार्रवाई
Mon, 07 Oct 2024 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 07 Oct 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार ने वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी की है। बिट्स मोहाना में बनाए गए छह विधानसभाओं के मतगणना केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त हैं।
उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ईवीएम को लेकर कोई झूठा प्रचार करता है तो उसपर तुरंत संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करें। प्रशासन सोशल मीडिया पर उस खबर की पुष्टि करें ताकि लोगों में किसी प्रकार की भ्रांति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि सभी काउंटिंग ऑब्जर्वर भी मतगणना के दौरान हर पहलू पर पैनी नजर रखे ताकि किसी प्रकार की कोई चूक का गुंजाइश न रहे।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मतगणना के कार्य में लगने वाले स्टाफ की ड्यूटी व प्रशिक्षण कार्य को पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी व उनके एजेंट के बैठने की उचित व्यवस्था कर दी गई है। सभी मतगणना केंद्र 360 डिग्री सीसीटीवी फुटेज की कवरेज में हैं।
विज्ञापन
इस दौरान काउंटिंग पर्यवेक्षक तपश राय, शिवानंद कपाशी व प्रकाश बाबूराव खापले, मदन कुमार, शैरी, प्रियदर्शनी, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, निर्मल नागर, श्वेता सुहाग, अमित कुमार, नगराधीश रेणुका नांदल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।