फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations begin in temples for Chaitra Navratri

Sonipat News: चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू

Thu, 04 Apr 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin in temples for Chaitra Navratri
सोनीपत के गन्नौर में नवरात्र पर्व की तैयारियों के लिए सामान की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
गन्नौर। चैत्र नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां की जा रही हैं। बाजार में नवरात्र के चलते लोग खरीदारी कर रहे हैं। इस बार चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से शुरू होंगे। 17 अप्रैल को समापन होगा। नवरात्र के 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और व्रत किया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लोग भजन-कीर्तन करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां दुर्गा की आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बार नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी गांव स्थित महाकाली मंदिर के महंत मंशापुरी महाराज ने बताया कि नवरात्र पर्व के चलते मंदिर में व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने के लिए विशेष तैयारी जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed