फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations are now being made to provide supply on rotation basis at CNG stations

Sonipat News: सीएनजी स्टेशनों पर अब रोटेशन से आपूर्ति देने की तैयारी

Sat, 23 Aug 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Preparations are now being made to provide supply on rotation basis at CNG stations
फोटो :30: सोनीपत के गांव फाजिलपुर के पास खाली पड़ा सीएनजी स्टेशन। संवाद
सोनीपत। सीएनजी संकट के बीच अब राहत की उम्मीद जगी है। वाहन चालकों को सहूलियत देने के लिए पंपों पर रोटेशन से सीएनजी की आपूर्ति शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन जिले के दो पंपों पर चार-चार घंटे के लिए सीएनजी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सेक्टर-7 स्थित पंप पर आंशिक आपूर्ति बहाल हुई जिससे महज चार घंटे ही आपूर्ति की गई। तड़के तीन बजे सप्लाई शुरू होते ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि प्रेशर 18 की जगह 14 ही रहा और सुबह सात बजे तक आपूर्ति फिर बंद हो गई। इससे वाहन चालकों की परेशानी जस की तस बनी रही।
विज्ञापन


बागपत के पास यमुना नदी से गुजर रही गेल की पाइपलाइन पिछले सप्ताह क्षतिग्रस्त हो गई थी। यमुना का जलस्तर अधिक होने के कारण पाइपलाइन की मरम्मत अब तक संभव नहीं हो पाई है। इसी कारण जिले के सभी पंपों पर आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में 20 हजार से अधिक सीएनजी चालित वाहन हैं, जिनमें छह हजार से अधिक ऑटो हैं। आपूर्ति ठप रहने से चालकों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। मजबूरी में कई चालक गन्नौर और सिंघु बॉर्डर स्थित पंपों पर घंटों लाइन में लगने को विवश हैं। कई बार लंबी प्रतीक्षा के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।
जलस्तर घटे बिना मरम्मत असंभव

सीएनजी स्टेशन यूनियन गेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह दहिया ने बताया कि जब तक यमुना का जलस्तर कम नहीं होता पाइपलाइन की मरम्मत संभव नहीं है। फिलहाल सीमित मात्रा में गैस उपलब्ध कराने के लिए पंपों पर रोटेशन प्रणाली लागू करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को आंशिक राहत मिल सके।




-सोनीपत से मुरथल तक करीब तीन सौ ऑटो चलते हैं। अधिकांश सीएनजी पर आधारित हैं। गैस न मिलने से कई चालकों ने ऑटो खड़ा कर दिया है, जबकि कुछ अतिरिक्त खर्च उठाकर चला रहे हैं।-रामकुमार, प्रधान, ऑटो यूनियन, मुरथल रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed