फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparation to start new vegetable market, online auction of nine shops will take place

Sonipat News: नई सब्जी मंडी चालू करने की तैयारी, नौ दुकानों की होगी ऑनलाइन बाेली

Tue, 19 Mar 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Preparation to start new vegetable market, online auction of nine shops will take place
सोनीपत की पुरानी सब्जी मंडी में भाजपा नेता राजीव जैन को ज्ञापन सौंपते आढ़ती। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। रोहतक रोड पर 21 एकड़ में निर्मित नई सब्जी मंडी चालू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से मंडी परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से बिजली की व्यवस्था की जा रही है। वहीं मार्केट कमेटी मंडी में दुकानों को आवंटित करने की तैयारी में है। पहले चरण में नौ दुकानों की ऑनलाइन बोली के लिए ई-नीलामी शुरू की है।
विज्ञापन

28 मार्च तक कोई भी व्यक्ति नई सब्जी मंडी में दुकान की खरीद के लिए पोर्टल पर बोली लगा सकेगा। वहीं सब्जी मंडी के आढ़तियों ने ऑनलाइन बोली रद्द करके ड्रा के माध्यम से दुकानाें को आवंटित करने की मांग की है। शहर का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इससे कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन

मंडी छोटी होने के कारण वहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे चलते सरकार ने सब्जी मंडी को रोहतक रोड पर लेकर जाने का निर्णय लिया था। वर्तमान में किसान सब्जी लेकर कामी रोड जाते हैं। खरीफ व रबी की फसलें अनाज मंडी में लेकर जाते हैं। इससे उन्हें फसल लेकर इधर-उधर जाना पड़ता है। अधिकारी का कहना है कि एक ही स्थान पर अनाजमंडी और सब्जी मंडी होने पर किसानों को फसल लेकर इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। सब्जी मंडी, अनाज मंडी के साथ-साथ तूड़ा मंडी भी रोहतक रोड पर है। इस तरह से किसानों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिलेंगी। मंडी शिफ्ट होने पर शहर में जाम से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 हाईमास्ट व 35 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से नई सब्जी मंडी परिसर में बिजली व्यवस्था की जा रही है। मंडी परिसर में 200 वाट की 11 हाईमास्ट लाइटें और 70 वाट की 35 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। बिजली व्यवस्था पर 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि डेढ़ माह में लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
बोली रद्द करके ड्रा के माध्यम से दुकानों को आवंटित करने की मांग
दी सोनीपत फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन ने भाजपा नेता राजीव जैन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नई सब्जी मंडी में 28 मार्च को होने वाली दुकानों की ऑनलाइन बोली रद्द करके ड्रा के माध्यम से आवंटित करने की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव इंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सरकार ने पहले वर्तमान आढ़तियों को रिजर्व मूल्य पर दुकान देने और बाकी बची दुकानों की बोली करवाने की नीति बनाई थी, लेकिन अब सभी दुकानों की बोली करवाई जा रही है जिससे पुराने आढ़तियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बोली के लिए जो रिजर्व मूल्य 80 लाख रुपये रखा, वह भी अनाज मंडी की दुकानों से ज्यादा है और दुकानें छोटी भी हैं। करीब 200 दुकानें आवंटित होनी है। पुरानी सब्जी मंडी के 34 आढ़तियों को लाइसेंस नीति अनुसार रिजर्व मूल्य पर आवंटन का पात्र माना था और लगभग 15 आढ़तियों के केस अपील में लगे हुए हैं। इस पर भाजपा नेता राजीव जैन ने आश्वासन दिया कि वह इस संदर्भ में मुख्यमंत्री नायब सैनी व कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल से बातचीत कर समस्या का हल करवाएंगे। इस दौरान निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, आढ़ती मनोज शर्मा, राजकुमार खत्री, जय चंद सैनी, मोहन कुच्छल, अमित जैन, विनोद सैनी, विकास चोपड़ा, कुलदीप, नरेंद्र बल्हारा, राजेश कुमार, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।


वर्जन
नई सब्जी मंडी में नौ दुकानों की ऑनलाइन बोली के लिए रिजर्व प्राइज तय नहीं की गई है। लाइसेंस धारी 34 आढ़तियों के लिए अलग से दुकानों के लिए रिजर्व प्राइज तय किए जाएंगे। मंडी में 50 लाख रुपये से लाइटें लगवाई जा रही है। मंडी को शिफ्ट करने से पहले सभी तरह की सुविधाएं दुरुस्त कर ली जाएगी। -ज्योति मोर, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed