{"_id":"665a5899679f3e3e9b0851c4","slug":"preparation-for-international-yoga-day-started-yoga-practice-done-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118984-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, कराया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, कराया योगाभ्यास
Sat, 01 Jun 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के हैबिटेट क्लब में योग का अभ्यास करते साधक। स्रोत: सूचना विभाग
सोनीपत। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर चल रहे तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। शिविर में सोनीपत, मुरथल, राई, खरखौदा व गन्नौर खंड के लिए हैबीटेट क्लब व गोहाना, कथूरा, मुडलाना खंड के सत्यानंद पब्लिक स्कूल के हंस ध्वनि ऑडिटोरियम में सुबह 6 से 7:30 बजे तक डीपीई, पीटीआई व अन्य अध्यापकों को आयुष विभाग के योग सहायकों व पतंजलि योग समिति के शिक्षकों ने योगाभ्यास करवाया। इसमें 366 कर्मचारी व शहरवासी शामिल रहे।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में योग प्रशिक्षक संगीता देवी, योग विशेषज्ञ एवं योग सहायक मोहित, नीरज, रेनू ने प्रशिक्षण करवाया। उन्होंने बताया कि नियमित योग, आसन व प्राणायाम करे तो कोई तकलीफ नहीं होगी और जीवन स्वस्थ व सुखमय रहेगा। इस दौरान विभिन्न योगिक क्रियाएं करवाई गई। योग साधकों को सभी आसनों से मिलने वाले लाभ के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।