फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Praveen Sobti came 20 years ago in Kheri Manajat village of Sonipat of Haryana

सोनीपत: 20 साल पहले खेड़ी मनाजात में दंगल का उद्घाटन करने आए थे 'महाभारत के भीम'

Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
सार

दंगल संचालक खेड़ी मनाजात निवासी अभिनेता संजय पाराशर के कदम की उन्होंने तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है।

विज्ञापन
Praveen Sobti came 20 years ago in Kheri Manajat village of Sonipat of Haryana
दंगल के बाद भीम को गदा व स्मृति चिह्न भेंट करते अभिनेता संजय पाराशर। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाभारत में भीम का किरदार निभा ख्याति प्राप्त करने वाले प्रवीन सोबती अब हमारे बीच नहीं रहे। मूलरूप से पंजाब के रहने वाले प्रवीण सोबती काफी समय से अशोक विहार दिल्ली में रहते थे। लंबी कद काठी के प्रवीण सोबती सौम्य स्वभाव के और बेहद मिलनसार थे। 20 साल पहले वर्ष 2002 में वह हरियाणा के सोनीपत के गांव खेड़ी मनाजात में आयोजित दंगल में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे थे। दंगल संचालक खेड़ी मनाजात निवासी अभिनेता संजय पाराशर के कदम की उन्होंने तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है।  

विज्ञापन


अभिनेता संजय पाराशर ने बताया कि महाभारत के भीम के नाम से प्रसिद्ध प्रवीण सोबती ने करीब 30 फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनय के साथ ही वह खेलों में भी सक्रिय रहते थे। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले प्रवीण सोबती एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दो बार ओलंपिक खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी प्रतिभा के चलते उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। खेल के कारण ही उन्हें बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली थी। बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल के बाद से दुनिया उन्हें भीम के नाम से जानने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2002 में गांव खड़ी मनाजात में आयोजित दंगल में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे प्रवीण सोबती उर्फ भीम दंगल संचालक अभिनेता संजय पाराशर के साथ। 

एक खिलाड़ी होने के कारण ही वे खेलों के महत्व को जानते थे। यही कारण था कि खेड़ी मनाजात में आयोजित दंगल में पहुंचने पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए खेलों में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया था। दंगल में भीम के बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचने की सूचना पर ही दूर-दराज के लोग भी काफी संख्या में पहुंचे थे।


मुंबई में हुई थी मुलाकात
संजय पाराशर ने बताया कि वर्ष 2000 से पहले मुंबई में एक स्टूडियो में उनसे मुलाकात हुई थी। प्रवीण से ऐसा रिश्ता जुड़ा कि परिवार के सदस्य के समान हो गए थे। स्टूडियो में, कार्यक्रमों में, घर पर किसी फंक्शन में आना-जाना होता रहता था। उनके यूं इस दुनिया से चले जाने का गहरा आघात लगा है। 

सहायता के लिए सदैव रहते थे तत्पर
प्रवीण सोबती जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने पंजाब के कई युवाओं को मेरे पास भेजा था और कहा था कि इन्हें काम दिलवाना। ऐसे ही मैंने भी कई बार उनसे कहकर कई युवाओं को काम दिलवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed