फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pratap Singh Chhikkara became the president of Tehsil Sonipat Numberdar Association

Sonipat News: प्रताप सिंह छिक्कारा बने तहसील सोनीपत नंबरदार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 18 Mar 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pratap Singh Chhikkara became the president of Tehsil Sonipat Numberdar Association
सोनीपत लघु सचिवालय में तहसील सोनीपत नंबरदार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते नंबरदा
सोनीपत। लघु सचिवालय परिसर में सोमवार को तहसील सोनीपत नंबरदार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें नंबरदारों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सरोहा ने बताया कि सर्वसम्मति से तहसील सोनीपत की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें प्रताप सिंह छिक्कारा जुआं को अध्यक्ष व नरेश सरोहा बैंयापुर को तहसील सोनीपत का महासचिव बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नंबरदारों को आश्वासन दिया कि वह एसोसिएशन के सदस्यों की भलाई के लिए यथासंभव प्रयास करेंगे। उसके बाद नंबरदार एसोसिएशन की ओर से उपायुक्त को उनकी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया, जिसमें बताया गया कि नंबरदार सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं व सरकार के कार्य से ही तहसील में आते हैं। लघु सचिवालय में उनके वाहनों का पार्किंग शुल्क वसूल नहीं लिया जाना चाहिए। नए नंबरदारों की नियुक्ति की जानी चाहिए। जो नंबरदार चलने-फिरने में असमर्थ हैं उनकी जगह उनके बेटे को सरबरा नंबरदार बनाया जाए। तहसील परिसर में नंबरदारों के बैठने के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की जानी चाहिए। रोडवेज व सहकारी समिति की बसों में सरकार ने तहसील व जिला मुख्यालय तक नंबरदार का आने-जाने का किराया माफ किया है, उसे लागू करना चाहिए। इस दौरान राममेहर, रणबीर खत्री, मीनू, दिलबाग सरोहा, रघुबीर सिंह नैन, आनंद दहिया, बलवान सिंह छिक्कारा, सुरेश, जिले सिंह, बालमुकुंद मेहरा, अमन सिंह, नरेश नंदनौर, श्रीलाल, रमेश, संदीप हलालपुर व अन्य नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed