फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pradeep Singh lost even after winning at two booths in Sonipat, Karnail Singh got the chair in ward 24Pradeep Singh lost even after winning at two booths in Sonipat, Karnail Singh got the chair in ward 24

Sonipat News: सोनीपत के दो बूथों पर जीतकर भी हारे प्रदीप सिंह, वार्ड 24 में करनैल सिंह को मिली चौधर

Mon, 20 Jan 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Singh lost even after winning at two booths in Sonipat, Karnail Singh got the chair in ward 24Pradeep Singh lost even after winning at two booths in Sonipat, Karnail Singh got the chair in ward 24
साेनीपत। प्रदेश में पहली बार रविवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचजीपीसी) का चुनाव कराया गया। वार्ड नंबर 24 के तहत सोनीपत के दो बूथों पर प्रत्याशी प्रदीप सिंह जीतकर भी हार गए। पूरे वार्ड में प्रत्याशी करनैल सिंह ने जीत के साथ कमान संभालने की चौधर हासिल की। दोनों बूथों पर प्रदीप सिंह को 754 और करनैल सिंह को 222 वोट मिले। एचजीपीसी के वार्ड नंबर 24 में सोनीपत के साथ रोहतक व जींद जिला शामिल थे। इस वार्ड में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर शहर के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां पर बूथ नंबर 14 और 15 बनाए गए थे। सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इन बूथों पर 1799 मतदाताओं ने अपना वाेट डालना था, शाम पांच बजे तक 1140 मतदाताओं ने कमेटी के चुनाव में पहली बार मतदान किया। जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे।
विज्ञापन

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुबह के समय मतदान प्रतिशत कम रहा। शुरुआत में सुबह 11 बजे तक 16.8 फीसदी वोट पड़े थे। जैसे ही दोपहर के समय धूप खिली तो यह मतदान फीसदी बढ़ गया। शाम को मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक 63 फीसदी वोट पड़े। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बूथ नंबर 14 पर दोपहर के समय मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। मतदाताओं की संख्या बढ़ने से पुरुष व महिलाओं की लाइन अलग-अलग बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को कड़ी जांच के बाद अंदर जाने दिया
एचजीपीसी की चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया था। मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं को जांच के बाद मतदान केंद्र तक जाने दिया। मतदाताओं के लिए मोबाइल अंदर ले जाने पर पाबंदी थी। शाम पांच बजे मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू की गई। बूथ नंबर 14 पर 904 में से 604 वोट पड़े और बूथ नंबर 15 पर 895 में से 536 वोट पड़े।
प्रत्याशी बूथ नंबर 14 मिले वोट बूथ नंबर 15 पर मिले वोट कुल वोट
प्रदीप सिंह 545 209 754
करनैल सिंह 42 180 222

परमिंदर कौर 10 85 95
नवदीप सिंह 03 50 53
सुखविंदर सिंह 02 06 08
जगमोहन सिंह 01 06 07
नोटा 01 00 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed