फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prabhat Pheri will be taken out in Aterna on Hanuman Jayanti.

Sonipat News: हनुमान जयंती पर अटेरना में निकालेंगे प्रभातफेरी

Sun, 29 Mar 2026 05:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Mar 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri will be taken out in Aterna on Hanuman Jayanti.
फोटो : सोनीपत के अटेरना में हुई बैठक के बाद उप​स्थित युवा। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अटेरना गांव स्थित राम मंदिर परिसर में रविवार को सनातनी करणी सेना ने बैठक कर हनुमान जयंती पर गांव में प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया। प्रभातफेरी के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता व संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया जाएगा।
दीपक चौहान ने कहा कि समाज को जातियों में नहीं बंटना चाहिए। वर्तमान समय में विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक मुद्दों, विशेष रूप से यूजीसी से जुड़े विषयों को लेकर समाज में अलग-अलग विचार बन रहे हैं। हमें मतभेद भुलाकर समाज और देशहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण की ओर ध्यान दें। नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहें। प्रभातफेरी के माध्यम से भी युवाओं और समाज के लोगों को यही संदेश दिया जाएगा कि समाज की ताकत उसकी एकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में सुनील, मोहित सूद, निखिल सैन, आनंद, कृष्ण, रोबिन, नरेश, अक्षय गौड़, राहुल, नीरज, नितिन, सागर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed