फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   pr paddy did not reach the new grain market

नई अनाज मंडी में नहीं पहुंचा पीआर धान, अव्यवस्थाओं से किसान परेशान

Mon, 04 Oct 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
pr paddy did not reach the new grain market
सोनीपत की नई अनाज मंडी में धान की सफाई करते मजदूर। - फोटो : Sonipat
किसानों के विरोध के बीच सरकार की ओर से पीआर धान की खरीद शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए। रविवार को रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में कोई भी किसान पीआर धान लेकर नहीं पहुंचा, लेकिन किसान मंडी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर कई दिन से परेशान में। मंडी में मार्केट कमेटी की ओर से पेयजल, लाइट व सफाई की सुविधा का अभाव है। किसानों को अपनी फसल गंदगी में डालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अधिकारियों की अनेदखी के कारण फसल लेकर आ रहे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

शहर के रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की आवक जारी है। धान में ज्यादा नमी होने के कारण खरीद कम हो रही है। अब तक प्राइवेट मिलर्स की ओर से 50 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। यहां आने वाले किसानों को मंडी में सफाई नहीं होने के कारण धान की फसल उतारने में परेशानी हो रही है। मार्केट कमेटी की ओर से सफाई व्यवस्था व सड़क की मरम्मत कराने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 18 सितंबर को सीएम मनोहरलाल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन को मंडियों में किसानों के लिए फसल खरीद के उचित प्रबंध करने के निर्देश दे चुका है। उसके बावजूद मार्केट कमेटी की ओर से कोई प्रबंध नहीं किया गया। मंडियों में पानी की समस्या है। वाटर कूलर खाली पड़े है। किसानों को आढ़तियों की दुकानों पर रखे कैंपरों से पानी लेकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

8465 किसानों ने कराया है पीआर धान के लिए रजिस्ट्रेशन
सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही मंडी में हर रोज औसतन 3 से 5 हजार क्विंटल धान की आवक शुरू हो गई थी। अब सोमवार से दोगुणा होने की उम्मीद है। प्राइवेट मिलर्स ने 31 सौ से लेकर 32 सौ रुपये क्विंटल तक का भाव किसानों को दिया है। जिले में 8 हजार 465 किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पीआर धान का रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। अकेले धान के लिए सोनीपत में 1666 किसानों, गन्नौर में 1229, गोहाना में 3729, खानपुर कलां में 979, खरखौदा में 530 व राई में 332 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने किया गन्नौर अनाज मंडी का दौरा, पीआर धान की नहीं हुई खरीद
पीआर धान की खरीद को लेकर एसडीएम सुरेंद्र दून ने रविवार को मार्केट कमेटी की सचिव आशा रानी के साथ गन्नौर अनाज मंडी में व्यवस्थाओं को जायजा लिया। उन्होंने मंडी में आढ़तियों व किसानों से भी बातचीत की। मंडी में रविवार को कोई भी किसान पीआर धान लेकर नहीं पहुंचा। एसडीएम सुरेंद्र दून ने सचिव को आदेश दिए कि मंडी में धान लेकर आने वाले किसानों को कोई परेशानी न हो। सचिव आशा रानी ने बताया कि सीजन को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में तैयारियां पूरी हैं। सीजन में यहां किसानों को फसल के गेट पास कटवाने की व्यवस्था की गई है। शेड्यूल के अनुसार मंडी में धान की खरीद का काम शुरू कर दिया है।
नई अनाज मंडी में 20 दिन से धान की आवक जारी है। लेकिन मार्केट कमेटी की ओर से किसानों के लिए पेयजल का प्रबंधन नहीं किया गया। पीआर धान की आवक शुरू होने के बाद किसानों की परेशानी ओर बढ़ जाएगी। ऐसे में मंडी प्रशासन की ओर से सभी सुविधाओं को पूरा कर लेना चाहिए।
धर्मबीर निवासी दुभेटा
किसानों को अनाज मंडी में धान की फसल डालने में परेशानी हो रही है। शिकायत करने के बावजूद मार्केट कमेटी के अधिकारी मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था तक नहीं करवा रहे। अधिकारियों की अनदेखी के कारण मिलर्स धान खरीदने में आनाकानी कर रहे है। ऐसे में किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
-नरेश निवासी गांव ठरू
पीआर धान की खरीद करने के लिए सरकार ओर से तीन एजेंसियों को मंजूरी दी है। सोनीपत के नई अनाज मंडी में पेयजल व सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। हर जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए है। पीआर धान की आवक शुरू होने के बाद किसानों की लिए मुसीबत ओर बढ़ जाएगी।
-सुल्तान सिंह निवासी गांव ठरू
अनाज मंडी में 1509 किस्म की धान की आवक शुरू होने के साथ दाम अच्छे मिल रहे है। लेकिन मंडी में सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। सड़क कई जगहों से टूटी पड़ी है। मजदूरों को बिखरी हुई रोडिय़ों के बीच धान बोरों में डालने में परेशानी होती है।
- शेखर निवासी खेवड़ा
मार्केट कमेटी में लाखों रुपये की फीस जमा कराने के बावजूद मंडी में आढ़तियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिला। रात के समय प्रकाश व्यवस्था तक नहीं की गई है। ऐसे में रात में धान के बोरे चोरी होने की आशंका बनी रहती है। मंडी में पानी का अभाव है। शिकायत करने के बावजूद मंडी में फैली समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है।

-अमृत जैन, आढ़ती
मंडी में धान की आवक लगातार जारी है। लहराड़ा की तरफ धान की फसल नहीं पड़ी है। ऐसे में उस तरफ लाइट बंद कर रखी है। शेड के आसपास प्रकाश व्यवस्था कर रखी है। वहीं मंडी में दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन मजदूर वाटर कूलर के नीचे नहाते व कपड़े धोते है तो वाटर कूलर का पानी समाप्त हो जाता है। मंडी में जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा, क्योंकि बारिश के कारण निर्माण कार्य रूका हुआ था।
-जितेंद्र कुमार, सचिव मार्केट कमेटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed