{"_id":"6a5a5717a8a6a861e50ed814","slug":"power-crisis-amidst-sweltering-humidity-public-outrage-spills-onto-the-streets-sonipat-news-c-197-1-snp1001-157125-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भीषण उमस में बिजली संकट, सड़कों पर उतरा जनाक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भीषण उमस में बिजली संकट, सड़कों पर उतरा जनाक्रोश
Fri, 17 Jul 2026 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में गोहाना रोड पर सड़क के बीच खड़े होकर रोष जताती महिलाएं। स्रोत पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। भीषण उमस और लगातार बढ़ती बिजली मांग के बीच जिले में बिजली कटौती अब जनाक्रोश का कारण बन गई है। कहीं महिलाओं ने सड़क जाम कर रोष जताया, तो कहीं उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। वहीं कुंडली क्षेत्र में पावर हाउस में घुसकर कर्मचारी से हाथापाई और बिजली आपूर्ति में हस्तक्षेप का मामला सामने आया।
बिजली निगम के अनुसार जिले में इन दिनों प्रतिदिन 1.60 से 1.80 करोड़ यूनिट तक बिजली की खपत पहुंच रही है। अत्यधिक लोड के कारण ओल्ड डीसी रोड, मॉडल टाउन, सेक्टर-23, दहिया कॉलोनी, बंदेपुर समेत 10 से 12 स्थानों पर केबल फॉल्ट और केबल जलने की घटनाएं हुईं। इसके चलते कई इलाकों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। निगम की टीमों ने अधिकांश स्थानों पर रात में ही मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी, जबकि कुछ जगह अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ी।
लगातार चार दिनों से हो रही अघोषित कटौती से परेशान उपभोक्ता देर रात ओल्ड डीसी रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय पहुंचे। लोगों का आरोप है कि शिकायत केंद्र बंद मिला और कॉल रिसीव नहीं की गई। समस्या बताने पर कर्मचारियों ने सहयोग करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। लोगों का यहां तक आरोप था कि कुछ कर्मी नशे में थे। लोगों का कहना है कि 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे। बिजली निगम ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
वहीं बिजली संकट को लेकर महिलाओं ने गोहाना रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब दस मिनट तक चले प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस और स्थानीय पार्षद ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया। एसडीओ ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
0
सेरसा के ग्रामीणों ने जताया रोष
कुंडली के सेरसा गांव में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों पर 33 केवी पावर हाउस में घुसकर कर्मचारी से हाथापाई करने और गांव की बिजली जबरन चालू कर औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति बंद कराने व ताला लगाने के आरोप लगे हैं। बिजली निगम ने इस मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि ग्रामीण सेरसा स्थित 33 केवी पावर हाउस पहुंच गए थे। वहां कर्मचारी जितेंद्र के साथ अभद्रता की गई। विभाग ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कुंडली सब-स्टेशन के एसडीओ दलजीत वर्मा ने बताया कि लाइन में तकनीकी खराबी आने पर उसे ठीक करने में समय लगता है, लेकिन ग्रामीणों ने बिना किसी कारण कर्मचारी पर हमला कर दिया।
0
बाजीदपुर सबौली में सरपंच ने दी धरने की चेतावनी
गांव बाजीदपुर सबौली के सरपंच डॉ. सुनील कटारिया ने आरोप लगाया कि गांव में ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब हैं और उनकी क्षमता भी पर्याप्त नहीं है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पंचायत की भूमि पर बिजली विभाग का पावर हाउस होने के बावजूद गांव को निर्बाध बिजली नहीं मिल रही। यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो सोमवार से ग्रामीण बिजली विभाग कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
वर्जन
अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली लोड लगातार बढ़ रहा है। इससे केबल फॉल्ट की घटनाएं बढ़ी हैं। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है। अभद्रता की शिकायत की भी विभागीय जांच कराई जा रही है।-रणबीर देशवाल, एक्सईएन सिटी, बिजली निगम