फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Postmaster accused of embezzling Rs 3.11 lakh

Sonipat News: डाकपाल पर 3.11 लाख रुपये के गबन का आरोप

Thu, 05 Dec 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Postmaster accused of embezzling Rs 3.11 lakh
गोहाना। गांव भैंसवान खुर्द स्थित डाकघर के तीन खातों में से 3,11,694 रुपये के गबन करने का मामला सामने आया है। गबन का आरोप डाकघर की डाकपाल पर लगा है। इसमें कहा है कि डाकपाल ने उपभोक्ताओं से झूठ बोलकर यह गबन किया है। थाना बरोदा पुलिस ने डाक विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोहाना डाक विभाग के निरीक्षक विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव घड़वाल निवासी कल्पना भैंसवान खुर्द के डाकघर में डाकपाल के पद पर कार्यरत थी। जांच में पाया गया है कि आरोपी ने 1,43,694 रुपये नकदी में से व 1.68 लाख रुपये विभिन्न खातों में से गबन किए हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों की तरफ से गबन के मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तीन खातों में इस तरह किया गबन

खाताधारक स्नेहलता के खाते से 16000 रुपये निकाले गए हैं। पीड़िता ने यह रुपये नहीं निकलवाए और न ही किसी फार्म पर हस्ताक्षर किए थे। उनकी पासबुक में भी 16000 रुपये निकलवाने की कोई एंट्री नहीं है। दूसरा खाता ऋतु के नाम से है। वह 1.50 लाख रुपये निकलवाने के लिए 13 मई को डाकघर गई थी। कल्पना ने 20 हजार रुपये ही निकाले जाने की कहकर पासबुक व निकासी फार्म अपने पास रख लिया। ऋतु के मोबाइल पर 14 मई को पैसे निकले जाने का मैसेज आया तो उन्होंने कल्पना को फोन किया। कल्पना ने अभी कैश नहीं आने की बात कही और पीड़िता को झूठ बोलती रही। जब कल्पना का मोबाइल बंद आया तो पीड़िता ने शिकायत दी। वहीं खाताधारक बती देवी ने खाते में 2000 रुपये जमा करवाए थे, पासबुक में मोहर लगाकर व एंट्री करके पासबुक वापस दे दी, लेकिन यह रुपये सरकारी हिसाब में नहीं लिए गए हैं। अब विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डाक विभाग के निरीक्षक के बयान पर डाकपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, बरोदा थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed