{"_id":"681fb06667d0bf9f150b06d5","slug":"postal-worker-dies-in-road-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136482-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क हादसे में डाककर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क हादसे में डाककर्मी की मौत
Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास हुए हादसे में डाक विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान कर्मचारी को कार ने टक्कर मार दी।
गांव चिटाना निवासी शुभम ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता जगबीर सिंह सोनीपत में डाक विभाग में कार्यरत थे। उनके पिता शुक्रवार शाम को ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक पर सवार होकर गांव चिटाना लौट रहे थे। जब वह गांव बड़वासनी स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो कार सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद