फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Post mortem of foreign girl's body will be sent to Uzbekistan

Sonipat News: विदेशी युवती के शव का कराया पोस्टमार्टम, उज्बेकिस्तान भेजा जाएगा

Thu, 25 Jan 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of foreign girl's body will be sent to Uzbekistan
सोनीपत। गांव कामी स्थित रिसोर्ट में दिल्ली के युवक संग मृत मिली उज्बेकिस्तान की युवती के शव का बुधवार तीसरे पहर पोस्टमार्टम हो सका। एम्बेसी से पहुंचे अधिकारी ने कागजी कार्रवाई पूरी की और शव का पोस्टमार्टम कराया। शव को उज्बेकिस्तान भेजा जाएगा। एम्बेसी अधिकारी युवती के परिजनों के संपर्क में हैं। एक दिन पहले खरखौदा एसीपी ने एम्बेसी जाकर अधिकारियों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


दिल्ली के अशोक विहार स्थित नीमड़ी कॉलोनी निवासी हिमांशु (26) और दिल्ली में रहने वाली उज्बेकिस्तान के फरगना क्षेत्र की युवती अब्दुलेवा मख्लिओ (32) ने रविवार की रात कामी गांव स्थित मेरा गांव, मेरा देश रिसोर्ट में कमरा बुक किया था। सोमवार तड़के रिसोर्ट में कर्मियों के पास एक महिला की कॉल आई थी। उन्होंने खुद को अब्दुलेवा मख्लिओ की चचेरी बहन बताते हुए कहा था कि वह उनकी कॉल रिसीव नहीं कर रही है। कमरा खोलने पर अंदर बाथरूम के पास हिमांशु व बिस्तर पर युवती का शव मिला था। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करा दिया था। युवती का शव पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा था। इसके बाद एसीपी जीत सिंह उज्बेकिस्तान एम्बेसी पहुंचे थे। अधिकारियों से मिलने के बाद बुधवार को एम्बेसी अधिकारी अजय मंडल सोनीपत नागरिक अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई। युवती के शव को अब उज्बेकिस्तान भेजा जाएगा। अजय मंडल युवती का शव लेकर दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed