{"_id":"6ab58adb87ed252ae2080927","slug":"posing-as-a-food-supply-inspector-he-was-duped-of-rs-21000-and-was-remanded-for-two-days-sonipat-news-c-197-1-snp1017-161194-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फूड सप्लाई इंस्पेक्टर बनकर 21 हजार ठगे, दो दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फूड सप्लाई इंस्पेक्टर बनकर 21 हजार ठगे, दो दिन की रिमांड पर
विज्ञापन
फोटो - सिटी थाना में सस्ते सिलेंडर देने के मामले में ठगी करने का गिरफ्तार किया हुआ आरोपी। स्रोत
गोहाना। मुख्य बाजार में खुद को फूड सप्लाई विभाग का इंस्पेक्टर बताकर सस्ते गैस सिलिंडर देने के नाम पर 21 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजू पानीपत के अर्जुन नगर निवासी का मूल निवासी है। फिलहाल गोहाना के विराट नगर में रहता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सिटी थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि 23 सितंबर को आरोपी मुख्य बाजार स्थित बाबा नागा शिव मंदिर पहुंचा। वहां उसने पुजारी दीपक को बताया कि उसने बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर पकड़े हुए हैं और उन्हें सस्ते दाम पर बेच रहा है।
उसकी बातों में आकर दीपक ने आठ सिलिंडर के लिए 17 हजार रुपये दे दिए। इसी दौरान मंदिर में पूजा करने आई महिला गीता ने भी दो सिलिंडर के लिए चार हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी दोनों को सिलिंडर देने के लिए बाइक पर बैठाकर सेक्टर सात ले गया। वहां सिलिंडरों की पर्ची बनवाने की बात कहकर वह मौके से फरार हो गया। काफी देर इंतजार के बाद भी आरोपी नहीं लौटा तो दोनों को ठगी का पता चला। इसके बाद पुजारी दीपक ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई।
बाइक के नंबर से आरोपी तक पहुंची पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बाजार और सेक्टर सात में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी की बाइक का नंबर मिला। नंबर के आधार पर पुलिस टीम पानीपत पहुंची और आरोपी राजू को विराट नगर से गिरफ्तार कर लिया।
करनाल में ठगी के दो और पानीपत में चार मामले दर्ज पहले से हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ करनाल में ठगी के दो और पानीपत में चार मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इन मामलों में भी आरोपी खुद को फूड सप्लाई विभाग का इंस्पेक्टर बताकर लोगों से ठगी करता था।